अपने वोट के महत्व को समझें प्रत्येक नागरिकः मीनाक्षी स्वरूप

एसआईआर अभियान के प्रति पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सक्रियता ने प्रशासनिक टीम और स्थानीय नागरिकों दोनों में नई ऊर्जा भरी है।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा लगातार सक्रियता दिखाते हुए पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं की समीक्षा की, बल्कि क्षेत्रवासियों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की महत्ता समझाते हुए जागरूक भी किया।
निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत हो रहे एसआईआर सत्यापन कार्य को लेकर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार फील्ड में मौजूद रहकर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। भाजपा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे लगातार पार्टी के बीएलए और जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त बीएलओ के साथ तालमेल बनाकर लोगों को सूची संशोधन प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश दबोचे

शनिवार को शाकुन्तलम् कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के बूथ और नुमाइश कैंप में एसआईआर अभियान का निरीक्षण करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे। निरीक्षण के दौरान अंजलि चौधरी, सभासद सतीश कुकरेजा तथा भाजपा नई मंडी मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मीनाक्षी स्वरूप ने वैदिक पुत्री पाठशाला और जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित एसआईआर कैंपों का भी जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे क्षेत्रवासियों के सभी फॉर्म समयबद्ध तरीके से एकत्रित कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाएँ। निरीक्षण के दौरान व्यापारी नेता शलभ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

अभियान के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में आपका नाम सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकार का प्रवेशद्वार है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने वोट के महत्व को समझे और मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना मजबूत लोकतंत्र की नींव है, और इस कार्य में नागरिकों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। एसआईआर अभियान के प्रति पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सक्रियता ने प्रशासनिक टीम और स्थानीय नागरिकों दोनों में नई ऊर्जा भरी है। नियमित निरीक्षण और जागरूकता संदेशों के माध्यम से वे शहर में स्वच्छ एवं सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: मरम्मत कार्य के बाद गंगा बैराज पुल यातायात के लिए फिर खुला, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »