अश्लील वीडियो अपलोड करने में दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित युवकों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी।

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्यवाही साइबर सेल की टीम द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संबंधित युवकों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रूपेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि साइबर टिप से सम्बंधित प्रकरण की जांच उनके द्वारा की गई। इसमें पाया गया कि मौहम्मद मोहसिन पुत्र मुर्तजा निवासी गांव बागोवाली के द्वारा एक अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्नैप चेट पर अपलोड की, जो एक गंभीर अपराध है। उप निरीक्षक की शिकायत पर थाने में आरोपी युवक मोहसिन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

दूसरी ओर शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने भी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि साइबर सेल टीम द्वारा पांच टिप लाइन दी गई, जिसकी जांच उनके द्वारा किये जाने पर पता चला कि गगन त्यागी पुत्र हरीश त्यागी निवासी गांव बहेडी द्वारा अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो और अश्लील सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गई। गगन के द्वारा गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दर्शाती हुई वीडियो को अपलोड किया गया, ये गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि एसएसआई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गांव खानूपुर की बेटी बनी मिसाल, AIIMS दिल्ली में DM के लिए चयन

Also Read This

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »