मुजफ्फरनगर-बालाजी धाम में कथा के दौरान महिला श्रद्धालु से सोने की चैन लूटी

भीड़ का फायदा उठाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम, पकड़ में आने के बाद साथी को चैन सौंपकर कराया फरार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बालाजी धाम मंदिर में चल रही धार्मिक कथा के दौरान एक महिला श्रद्धालु से लाखों रुपये की सोने की चैन लूट लिए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ के बीच हुई इस वारदात में आरोपी युवक को मौके पर पकड़ा भी गया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। शहरी की भरतिया कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार शाम यह सनसनीखेज घटना सामने आई। कथा सुनने पहुंची एक महिला श्रद्धालु के गले से करीब चार लाख रुपये कीमत की सोने की चौन झपट ली गई।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन दक्षिणी निवासी योगेन्द्र मोहन तायल अपनी पत्नी अनीता रानी के साथ 24 मार्च 2026 की शाम बालाजी धाम मंदिर में कथा श्रवण के लिए पहुंचे थे। शाम करीब 7 से 7ः15 बजे के बीच अनीता रानी महिलाओं के बीच बैठी हुई थीं, तभी उनके पीछे खड़े एक युवक ने गले में पहनी करीब ढाई तोले की सोने की चैन पर हाथ साफ कर दिया। कथा के बीच हुई इस लूट की वारदात से हड़कम्प मच गया। महिला को जैसे ही चैन छूने का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत पीछे देखा तो एक युवक खड़ा था और गले से सोने की चैन गायब थी। उन्होंने शोर मचाया और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर भागने लगा और इसी दौरान उसने लूटी गई चौन अपने पहले से मौजूद एक अज्ञात साथी को सौंप दी।

इसे भी पढ़ें:  पिता की गोली से बेटे की मौत, बहू गंभीर, भोकरहेड़ी में पारिवारिक विवाद से मचा हड़कंप

घटना के बाद आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की मदद से आरोपी युवक को कुछ दूरी पर पकड़ भी लिया गया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार होने में सफल रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पहचान अनुज पुत्र कुबेर निवासी गऊशाला रोड, थाना नई मंडी के रूप में की। पीड़ित महिला के पति योगेन्द्र मोहन तायल ने थाना नई मंडी में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की पुष्टि होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़कर लूटी गई चैन बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप का नया प्लान-कम्पनी बाग चार सेक्टरों में बंटेगा, हर सेक्टर में आठ कर्मचारी

Also Read This

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »

एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

गोरखपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू है और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और केवल जरूरत होने पर ही गैस तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल न खरीदें और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पहले एक सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो

Read More »

खतौली मां भगवती जागरण में उमड़ा जनसैलाब, पूरी रात गूंजे जयकारे

खतौली। दुर्गापुरी स्थित सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित खतौली मां भगवती जागरण का 138वां आयोजन भक्ति और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में कैथल से पधारी श्री सोनू चंचल एंड पार्टी ने मां भगवती के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसे भी पढ़ें:  सुशील मूंछ गैंग पर एसएसपी अभिषेक का अंकुश, शेट्टी का होटल सीजमधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया। जागरण के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना एवं ज्योति प्रज्वलन का कार्य श्री रवि ग्रोवर जी (तिलक रेस्टोरेंट) द्वारा संपन्न कराया गया।

Read More »