एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदन

एमजी चेरिटेबिल ट्रस्ट के चयेरमैन सतीश चंद गोयल द्वारा लाइफ टाइम मेमोरी के रूप में चांदी के सिक्के देकर किया गया सम्मानित, बेटियों का सम्मान देखकर भावुक हो गये अभिभावक

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्राओं के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह ने भावनाओं और प्रेरणा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए उन्हें विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में बेटियों पर मंच पर सम्मान पाता देखकर उनके अभिभावक भावुक नजर आये।

सरकूलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, एमजी पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) की 150 से अधिक छात्राओं के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी उपलब्धियों और आगामी जीवन यात्रा के लिए प्रोत्साहित करते हुए विशेष उपहार के रूप में चांदी के सिक्के भेंट किए गए। यह सम्मान एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया गया, जिसे छात्राओं ने जीवन की यादगार उपलब्धि बताया।

समारोह के दौरान अपने संबोधन में एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने कहा कि आज यहां पर विद्यालय की छात्राओं के रूप में इन बेटियों को सम्मानित करना उनके लिए गर्व और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने बताया कि उनके पिता कर्मयोगी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल से मिली सेवा और समाज कल्याण की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए यह प्रयास लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के रूप में ऐसी छोटी-छोटी पहल भी कई परिवारों के लिए बड़ी खुशी का कारण बनती है और हमारी सेवा के रूप में यही भावना इस आयोजन के पीछे है।

इसे भी पढ़ें:  नई पीढ़ी को हुनरमंद बनने का चेयरमैन जहीर फारूकी ने दिखाया रास्ता

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि बाबू जी स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल द्वारा शुरू की गई बेटियों के सम्मान की यह परंपरा निरंतर जारी है और इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और परिश्रम को अपनाने की सलाह दी। समारोह में बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

इस दौरान कई अभिभावक अपनी बेटियों को मंच पर सम्मान प्राप्त करता देखकर भावुक नजर आए और विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की शिक्षा यात्रा में दिए गए सहयोग की सराहना की। छात्राओं ने भी इस सम्मान को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण बताते हुए विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस सम्मान कार्यक्रम ने न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ाया, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देने का काम भी किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Also Read This

लखनऊ ATS कार्रवाई: मेरठ-नोएडा लिंक खुला, पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप

लखनऊ में UP ATS ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर रेलवे ढांचे और अन्य अहम ठिकानों को निशाना बनाने की कथित साजिश रचने का आरोप है। एजेंसी के अनुसार, यह समूह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों के संपर्क में था और रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम समेत महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी कर रहा था। ATS के मुताबिक, आरोपियों को 2 अप्रैल 2026 को उस समय पकड़ा गया जब वे लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन और सिग्नल सिस्टम को आगजनी या विस्फोट से नुकसान पहुंचाने की तैयारी में थे। एजेंसी का दावा है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी तोड़फोड़ की योजना नाकाम हुई।

Read More »

भगवंत मान के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने संजीव बालियान से मांगा जवाब

मेरठ के जाट सम्मेलन में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के बाद विवाद, बालियान बोले—मंच से ही किया था विरोध मुजफ्फरनगर। मेरठ में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बयान को लेकर भाजपा नेतृत्व सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद संजीव बालियान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के सकौती टांडा में आयोजित जाट सम्मेलन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। इस मामले को भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से

Read More »
मुजफ्फरनगर में चरण सिंह परिवार टिप्पणी विवाद पर तहरीर और पुलिस जांच

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह परिवार अभद्र टिप्पणी से विवाद: कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी

चौधरी चरण सिंह परिवार टिप्पणी विवाद को लेकर मुजफ्फरनगर में सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप के बाद रालोद कार्यकर्ताओं और जाट समाज के लोगों ने अलग-अलग थानों में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विवाद का केंद्र एक फेसबुक लाइव वीडियो को बताया जा रहा है। रालोद नेताओं का आरोप है कि 1 अप्रैल 2026 को एक फेसबुक पेज से करीब 30 मिनट का लाइव प्रसारित किया गया, जिसमें भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के परिवार और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारियों को लेकर अमर्यादित और भड़काऊ बातें कही गईं। इसे भी पढ़ें:  देवबंद: फास्ट फूड ठेले पर विवाद के

Read More »

पद भी गया, बोलने की बारी भी? राघव चड्ढा ने AAP से पूछा सवाल

नई दिल्ली। संसद में किसी सांसद का पद जाना सिर्फ अंदरूनी अदला-बदली नहीं होता। कई बार वहीं से पता चलता है कि पार्टी किस आवाज़ को अपने साथ रखना चाहती है और किससे असहज है। राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद जो लड़ाई बाहर आई है, वह कुर्सी से बड़ी है—अब सवाल इस पर है कि आम आदमी पार्टी अपने ही सांसद की बोलती आवाज़ से क्यों घबराई। राज्यसभा का वह मोड़—जब राघव चड्ढा ने खामोशी पर सवाल उठाया गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा फेरबदल किया। राघव चड्ढा को उपनेता की जिम्मेदारी से हटाकर अशोक मित्तल को आगे कर दिया

Read More »

देहरादून ट्रैफिक प्लान: 3 से 5 अप्रैल तक मसूरी-ऋषिकेश रूट बदले

देहरादून। देहरादून आने या मसूरी-ऋषिकेश जाने का प्लान है, तो पहले नया ट्रैफिक रूट देख लीजिए। वीकेंड पर बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए पुलिस ने 3 से 5 अप्रैल तक विशेष देहरादून ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इस दौरान मसूरी और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और वैकल्पिक प्लान तय किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली, रुड़की और सहारनपुर से मोहंड के रास्ते मसूरी जाने वाले पर्यटकों को आशारोड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर, शिमला बाईपास, बल्लूपुर, गढ़ी कैंट, अनारवाला, जोहड़ी गांव और कुठाल गेट होकर आगे भेजा जाएगा। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश से जोगीवाला होकर मसूरी जाने वालों के लिए अलग प्लान-A और दबाव बढ़ने पर प्लान-B

Read More »

मुजफ्फरनगर दाल मंडी चोरी: ग्राहक बनकर आया, बैग लेकर भागा

मुजफ्फरनगर दाल मंडी चोरी की एक वारदात ने बाजार के व्यापारियों को सतर्क कर दिया है। दिनदहाड़े एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और दुकानदार का बैग लेकर फरार हो गया। आरोप है कि बैग में नकदी, बही-खाता और जरूरी कागजात थे। यह घटना दाल मंडी स्थित अजय गोयल की किराना दुकान पर हुई। दुकानदार के मुताबिक, एक युवक सामान्य ग्राहक की तरह दुकान पर आया। उसने सामान की सूची दी और एक-एक कर कई चीजें निकलवाने लगा, ताकि दुकानदार लगातार उसी में उलझे रहें। इसे भी पढ़ें:  खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायतयहीं पर वारदात की जमीन तैयार हुई। आरोप है

Read More »