दिल्ली। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार दोपहर में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
