युवाओं, किसानों और उद्यमियों को समर्पित ऐतिहासिक बजटः अनिल कुमार

कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा-योगी सरकार ने उठाया 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट को राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। बजट को लेकर सरकार के मंत्रियों ने इसे विकासोन्मुख और जनहितकारी करार दिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने योगी सरकार के 10वें बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।

इसे भी पढ़ें:  द दून वैली में दीपावली मेले की धूम

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और गरीब तबके के उत्थान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान राज्य को नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर सुशासन और विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

मंत्री अनिल कुमार ने अपने बयान में कहा कि 9.12 लाख करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों का लाभ प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचेगा और राज्य के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने दावा किया है कि यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की अवधारणा को सशक्त करेगा तथा प्रदेश को औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। बजट प्रस्तुत होने से पूर्व मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »

लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान  सदन का माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पाल से कहा कि आप कभी हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं, इसलिए मैं आपके साथ थोड़ा नरम रहूंगा। इस टिप्पणी पर सदन में हल्की हंसी गूंजी। “आपका दिल हमारी तरफ धड़क रहा है” राहुल गांधी ने आगे कहा कि “आपका दिल आज भी हमारी तरफ धड़क रहा है।” इस पर पाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते

Read More »

9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की उम्मीदों के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट विधानसभा में पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और विकास का लाभ हर क्षेत्र तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि SDG इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2018-19 में 29वें स्थान से सुधरकर 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण केंद्र बन चुका है, जहां भारत के कुल उत्पादन का लगभग 65

Read More »