होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के 2 जहाज पार, नौसेना अलर्ट

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित गुजर रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत अलर्ट पर तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों जहाजों पर तिरंगा लगा हुआ है और इन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।

यह कदम इसलिए अहम है ताकि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति बाधित न हो। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। यहां किसी भी प्रकार की बाधा का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ऊर्जा कीमतों पर पड़ता है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में भारत के लिए और भी तेल और गैस से लदे जहाज इसी मार्ग से गुजरने वाले हैं। ऐसे में भारतीय नौसेना की सक्रिय तैनाती यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी खतरे को तुरंत टाला जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका-चीन के बीच नई डील: ट्रंप और शी जिनपिंग में ‘रेयर अर्थ’ सप्लाई पर सहमति, टैरिफ घटा 10% तक

हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि उनके देश ने भारत, पाकिस्तान, रूस समेत कई ‘मित्र राष्ट्रों’ के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है। मुंबई स्थित ईरानी दूतावास के अनुसार, भारत सहित कई देशों को इस सूची में शामिल किया गया है, जिनके जहाज सुरक्षित आवाजाही कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की कुल तेल और गैस आपूर्ति के लगभग पांचवें हिस्से को नियंत्रित करता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की नाकेबंदी का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। ईरान की हालिया नाकेबंदी के चलते वैश्विक समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है और ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल देखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में भारतीय परिवार पर कहर: घरेलू विवाद में 4 की गोली मारकर हत्या

कुछ देशों ने तो राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल तक घोषित कर दिया है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत तेल और करीब आधी प्राकृतिक गैस आयात करता है, जिसमें से बड़ी मात्रा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आती है। ऐसे में इस मार्ग की सुरक्षा भारत के लिए बेहद अहम है। हालांकि, पिछले सप्ताह भारतीय अधिकारियों ने उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिनमें ईरान द्वारा जहाजों के बदले शर्तें रखने की बात कही गई थी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बावजूद भारत ने सतर्क रणनीति अपनाई है। नौसेना की तैनाती और कूटनीतिक संतुलन के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश में ईंधन आपूर्ति पर कोई असर न पड़े। 👉 आने वाले दिनों में इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर पूरी दुनिया की नजर बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाक जंग रोकने के ट्रम्प के दावे को किया खारिज

Also Read This

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  अमेरिका में भारतीय परिवार पर कहर: घरेलू विवाद में 4 की गोली मारकर हत्याकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »

अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

अंतिम मतदाता सूची 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को फाइनल सूची जारी की जाएगी, जिसमें 13.25 करोड़ से अधिक नाम होने की संभावना जताई जा रही है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि करीब 97 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने की उम्मीद है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है दस्तावेज सत्यापन और जांच के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा

Read More »

खतौली राम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. शर्मा का बड़ा संदेश

खतौली राम जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। के.के. पब्लिक स्कूल, जैन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला और समाज को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक अशोक अग्रवाल जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम

Read More »

मुजफ्फरनगर में नवजात की मौत पर बवाल, फोर्टिस हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के बाद माहौल अचानक गरमा गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के इस फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवालपरिजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से नवजात की जान चली गई। आरोप है कि डॉक्टरों की ओर से सही

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी वांछित गौकश शकील को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा भी बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खतौली पुलिस टीम एनएच-58 से ग्राम सरधन मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने

Read More »