रोजाना 1 सेब खाने से मिलंेगे जबरदस्त लाभ

प्रतिदिन सेब खाने से सेहत को गजब फायदे मिलते हैं। यह डाक्टर भी कहते हैं कि रोजाना सेब खाने से बीमारियां भी दूर होती है। अब सवाल उठता है कि रोजाना सेब खाने से क्या होता है। आप भी जानना चाहते हैं तो सेब खाने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं। अंग्रेजी में एक कहावत है कि रोजाना एक सेब खाने से डाक्टर से दूर रहते हैं। डाक्टर भी सेब खाने की सलाह जरुर देते हैं। सेब में विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हेल्दी रखता है और एनर्जेटिक बनाता है। आइए जानते हैं रोजाना 1 सेब खाने से क्या होता है।

पाचन में सुधार होता हैः जैसा कि सेब में खूब सारा फाइबर मौजूद होते हैं। सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारु रुप से चलाने में मदद मिलती है। सेब के खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। पेट से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हार्ट को स्वस्थ रखताः अगर आप 1 महीने तक लगातर रोज सेब खाते हैं तो यह दिल के लिए सबसे फायदेमंद होता है। सेब के सेवन से कोलेस्ट्राल का लेवल कंट्रोल में रहता है और यह दिल की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

वजन कम करने में सहायकः अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो आप सेब का सेवन जरुर करें। दरअसल, सेब में कैलोरी कम होती है और यह भूख को शांत करने में मदद करता है। फाइबर की उच्च मात्रा होने से यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करनाः सेब में विटामिन से होता है, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी है। इसके साथ ही सेबस शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

ग्लोइंग स्किन होती हैः अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें, तो सेब का सेवन जरुर करें। सेब में एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखता हैं। यह त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है और आपके चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस को दूर करता है।

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन गुप्ता अपने दायित्व

Read More »