पुरकाजी में विधवा महिला का हिंदूवादी नेता ने किया उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर। एक तथाकथित हिंदूवादी नेता के द्वारा हिंदू विधवा महिला की दुकान पर पहले किरायेदार बनकर अवैध कब्जा किया गया और नौ महीने से किराया नहीं दिया गया, मांगा तो धमकाया और जब विधवा ने साहस दिखाकर इस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल परिवार सहित दुकान में धरना दिया तो सामाजिक समझौते के नाम पर इस हिंदूवादी नेता ने विधवा से बतौर मुआवजा 50 हजार रुपये की रकम भी हड़प कर ली।

पुरकाजी मैन बाजार में विधवा नीलम सिंघल ने अपनी दुकान खुद को हिंदूवादी नेता बताने वाले अमित कश्यप को 11 महीने के लिए किराए पर दी थी। 3 महीने बाद ही अमित कश्यप ने दुकान का किराया तोड़-तोड़कर देना शुरू किया और अब कई महीनो से ना तो किराया देता था और ना दुकान खाली कर रहा था। 11 महीने का एग्रीमेंट खत्म हुए भी लगभग 7 माह बीत गए थे। नीलम सिंघल का एक नाबालिग लड़का वासु है, उसके और परिवार के पालन पोषण का जरिया ये ही दुकान थी। गत दिवस नीलम सिंघल अपने परिवार सहित इस दुकान में आकर धरना देकर बैठ गई थी। अमित कश्यप ने पहले तो हिंदूवादी नेता होने के कारण अपनी नेतागिरी का रौब दिखाया और खुद को भाजपा का ओर एक कैबिनेट मंत्री का खास बताकर विधवा को परिवार सहित दुकान से भगाना चाहा, लेकिन विधवा महिला के साहस के आगे उसका सारा रौब धरा रह गया। विधवा रजनी सिंघल ने आरोप लगाया कि अमित कश्यप हमारी दुकान पर अवैध कब्जा कर रहा है, मेरी और मेरे बेटे की कभी भी हत्या कर सकता है। अमित कश्यप ने अवैध कब्जा किया है और इसका साथी विपिन गोयल हमारी दुकान सस्ते पैसों में खरीदना चाहता है।

विधवा रजनी सिंघल की बेटी ने भी अमित कश्यप और उसके साथ दुकान पर कब्जा करवाने वाले विपिन गोयल पर आरोप लागते हुए कहा कि ये खुद को हिंदूवादी नेता बताते हैं और एक हिंदू विधवा की दुकान पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। हमने प्रशासन में सबको जाकर अपनी पीड़ा बताई लेकिन कोई अधिकारी हमारा साथ नहीं दे रहा है। आरोप है कि इनकी सिफारिश में भाजपा नेता प्रशासन पर दबाव बनाते हैं, क्या हमने इन तथाकथित हिंदूवादी नेताओं की इसी गुंडागर्दी के लिए भाजपा को वोट दी थी। विधवा के पुत्र वासु सिंघल ने कहा कि अमित कश्यप, विपीन गोयल और नदीम गौड नाम के ये लोग भाजपा में घुसकर संपत्तियों पर अवैध कब्जे के रहें हैं। झगड़े की प्रोपर्टी खरीदते हैं। भाजपा की आड़ में अपने अवैध धंधे के रहे हैं। रजनी सिंघल के साथ इन हिदूवादियों के खिलाफ उसकी तीनों लड़कियां और तीनों दामाद अपनी दुकान पर धरने पर बैठ गए। जिस पर हड़कम्प मच गया। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। मगर बात नहीं बन पाई। देर रात अमित कश्यप ने दुकान खाली करने के नाम पर तीन लाख रुपए की मांग विधवा महिला से की।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत

बताया गया कि इसके बाद संदीप, आकाश व सनी की मध्यस्थता के चलते 50 हजार रुपए वसूलकर अमित कश्यप ने विधवा रजनी सिंघल की दुकान खाली कर दी और 9 महीने का उसका किराया भी नहीं दिया। विधवा रजनी सिंघल का कहना है कि एक विधवा से नाजायज दबाव में 50 हजार लेकर अमित कश्यप कभी सुखी नहीं रह सकता है। संदीप ने कहा कि ये जिसकी दुकान में भी जायेगा उसी पर अवैध कब्जा करेगा। आरोप है कि अमित कश्यप ने लोगो से लाटरी और पार्टनरशिप के नाम पर लाखों रुपए हड़प रखें हैं और अब भाजपा और हिंदू संगठनों की आड़ लेकर अपने समाज और दूसरे समाज से अवैध वसूली कर रहा है। इनसे पीड़ित जो भी व्यक्ति इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करता है, ये लोग भाजपा और सत्ता का दुरूपयोग कर उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा देते हैं। ऐसे में जिले के भाजपा के नेताओं को यह सोचना होगा कि वो जाने अनजाने में कहीं किसी अपराधी को संरक्षण देकर संगठन और सरकार की छवि तो धूमिल नहीं कर रहे हैं। वहीं जब अमित कश्यप से आरोपों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि महिला या उसके परिवार को कभी नहीं धमकाया। सामाजिक समझौते में जो तय हुआ, उसी के अनुसार दुकान खाली कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी: 52 फीसदी कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा, आज है अंतिम तिथि

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जिला बार के 25 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौतफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भाकियू नेता युद्धवीर सिंह ने वैश्य समाज से मांगी माफीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-कानून सख्त, पर नहीं रूक रहे दलितों के खिलाफ अपराधः जयंत चौधरीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »