मुजफ्फरनगर में होटलों-ढाबों पर आतंकवाद फैला रहे हिंदूवादी संगठनः मौलाना तौकीर

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा से पूर्व ही योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज के द्वारा कांवड़ मार्ग पर होटल ढाबों के कर्मियों और मालिकों की धार्मिक पहचान के लिए शुरू कराया गया पहचान अभियान गहरे विवादों में हैं, पंडित जी वैष्णो ढाबा पर हुए हंगामे के बाद होटल बंद है और एक पक्ष के पांच लोगों पर एफआईआर तो दूसरे पक्ष के छह हिन्दूवादी नेताओं को पुलिसिया नोटिस हलचल का कारण बना हुआ है। ऐसे में एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुदीन औवेसी के बाद अब आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने भी मुजफ्फरनगर में धार्मिक आधार पर पहचान के इस अभियान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पहलगाम जैसा आतंकी हमला है। वहां धर्म पूछकर गोली मारी गई, यहां धर्म जानने के लिए होटलों पर गुंदागर्दी कर हिंदूवादी संगठनों के नेता कर्मचारियों की जबरन पेंट उतरवा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर प्रकरण पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बयान में कहा कि कांवड़ यात्रा के नाम पर मुजफ्फरनगर में ढाबों पर कर्मचारियों के कपड़े उतारकर जो लोग धार्मिक पहचान कर रहे हैं, वह पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों की तरह हैं। फर्क इतना है कि वे विदेशी थे और यहां पैंट उतारकर पहचान करने वाले देशी हैं। ऐसे लोगों पर भी पहलगाम के आतंकवादियों की तरह कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोप

मौलाना तौकीर ने कहा कि सब्ज़ी और फल बेचने वालों से यात्रा कैसे अपवित्र हो सकती है, ये समझ से परे है। फिर भी अगर शासन की ओर से नेमप्लेट लगाने का आदेश है तो इस पर अमल किया जाना चाहिए। मुसलमानों को दाढ़ी और टोपी से अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए। सभी मुसलमान ऐसा करें तो इस तरह के आदेश खुद ब खुद बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी पहचान छिपाते हैं, इस वजह से ऐसी नौबत आती है। नसीहत देते हुए कहा कि जब तक अपनी पहचान जाहिर नहीं करोगे, ऐसे ही ज़लील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा पर रोक के नियम को समान रूप से लागू करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  8.56 करोड़ रुपये से वर्ल्ड क्लास बनेगा मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियमः कपिल देव

कहा कि धर्म के आधार पर देश में बढ़ रही नफरत मुल्क के लिए अच्छी बात नहीं। इस पर रोक लगानी चाहिए। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने उनके इस बयान की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह बयान एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मौलाना तौकीर रजा ने दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुकूमत ने जो आदेश जारी किया है, उससे क्या उनकी मुस्लिम दुश्मनी जाहिर नहीं होती है. जबकि मुसलमान कभी कावड़ यात्रा के आड़े नहीं आते हैं। मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि भाजपा की सारी सियासत मुस्लिम विरोध पर टिकी है, अगर मुसलमानों का नाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम अगर नहीं करें तो चुनाव में कहीं नजर नहीं आएंगे। उनका एक सूत्री कार्यकम है देश का नुकसान होता रहे है। मुसलमान और हिन्दू में नफरत बढ़ाओ और अपनी सत्ता हासिल करो और अपनी सरकार बनाओ।

इससे पहले एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुदीन औवेसी ने भी मुजफ्फरनगर के इस प्रकरण की कड़ी निंदा की और अपने बयान में कहा है कि मुजफ्फरनगर में होटलों पर जाकर आधार कार्ड की जांच करने का अधिकार कुछ संगठनों को लोगों को किसने दिया, सरकार प्रशासन चला रही है या फिर ऐसे दल प्रशासन को चला रहे हैं। इस पर साध्वी प्राची ने भी बयान देकर स्वामी यशवीर महाराज के अभियान का समर्थन करते हुए कहा किम थूक और मूत्र जिहाद की मानसिकता से ये यात्रा अपवित्र होती है, ऐसे में कांवड़ मार्ग के होटल ढाबों पर पहचान होनी जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें:  जयंत हमारे साथ आयेंगे तो विचार किया जायेगा- हरेन्द्र मलिक

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अधिवक्ता को पत्नी सहित किया डिजिटल अरेस्ट,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  उर्दू तरक्की के लिए सीएम योगी का प्यार देखकर चौंके लोगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्मइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई?

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ पॉश कालोनी, 12 हजार उपभोक्ता, 32 घंटे से बत्ती गुललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »