भारतीय नौसेना की कराची पर की जवाबी कार्रवाई, जम्मू में ब्लैक आउट

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। गुरुवार रात को पाकिस्तान ने ड्रोन हमले की कोशिश की। जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। भारत ने आठ मिसाइलों को मार गिराया।

भारत ने पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को मार गिराया

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया और उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद

जम्मू में फिर फायरिंग, नियंत्रण रेखा के पास धमाके

पाकिस्तान की ओर से फिर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। शहर में सायरन की आवाज फिर से गूंज रही है। नियंत्रण रेखा के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास धमाकों की आवाज सुनी गई। पूरे जम्मू शहर में फिर से ब्लैक आउट कर दिया गया है। सायरन की आवाजों के बीच लोगों से हर तरह की लाइट बंद करने की अपील की जा रही है। जम्मू में एक बार फिर से ब्लैक आउट कर दिया गया है। शहर में सायरन बज रहे हैं। सभी जगह की लाइट बंद कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जलालाबाद किला विवादः विधायकों को साथ लेकर सीएम योगी से मिले अशरफ अली

चंडीगढ़ में सुबह सायरन बजते रहे

भारत के चंडीगढ़ शहर में शुक्रवार सुबह सायरन बज रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सायरन हमले की आशंका के चलते बज रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बालकनी या छत पर न जाएं। पंजाब के सीएमओ ने बताया है कि श्पंजाब सरकार हालात से निपटने की तैयारी कर रही है। आज मंत्री सीमावर्ती जिलों में आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे। अस्पतालों, दमकल केंद्रों, राशन और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का निरीक्षण करेंगे। कैबिनेट मंत्री सीमावर्ती जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्री सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना होंगे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर का प्रभार संभालेंगे।श्

इसे भी पढ़ें:  गांव नगला बुजुर्ग में बनेगा साइंस पार्क, अफसरों ने किया निरीक्षण

पाक पीएम शहबाज के घर के पास गिरा ड्रोन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए लाहौर और सियालकोट में पाक सेना के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इस्लामाबाद में भी ड्रोन ड्रोन से हमले किए। इस दौरान लाहौर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के पैतृक घर के पास एक ड्रोन गिरा। बताया जाता है कि उस समय शहबाज शरीफ इस्लामाबाद में मौजूद थे। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। 8 मई 2025 को लगभग 11 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि बीएसएफ ने इसे नाकाम कर दिया। 

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »