NIRDHAN KE BHAGWAN-गरीबों को भोजन और लावारिसों की अंत्येष्टि, महेश का जीवन समाज को समर्पित

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर का रेलवे स्टेशन सामाजिक सद्भाव और एकता का एक ऐसा अनूठा संगम बनकर सामने आया है, जो सभी को प्रेरित कर रहा है, यहां पर भूखे पेट गरीबों को भरपेट भोजन निःशुल्क मिल रहा है। यह सेवा कोई एक-दो दिनों की नहीं, बल्कि चार साल का अपना सफर बिना रूके और बिना थके पूरे कर चुकी है। कोरोना काल के दौरान बेसहारा गरीबों और मजदूरों को भरपेट भोजन देने की सेवा करने के लिए घर से निकलने वाले महेश बाठला ने इसे ही अपना जीवन बना लिया। वो चार सालों तक बिना थके और रूके इस सेवा को जारी रखे हुए हैं। इसके लिए उनको समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्यार मिल रहा है। वो गरीबों के लिए एक बड़ा सहारा बने हैं। भूखों को भोजन की व्यवस्था के साथ ही वो लावारिसों की अंत्येष्टि भी धार्मिक बंधनों को त्यागकर कर रहे हैं। अब तक महेश न जाने कितने हिन्दू और कितने मुस्लिमों को उनकी धार्मिक रीतियों के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुके है।

इसे भी पढ़ें:  MUMBAI-सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

रेलवे स्टेशन पर महाकाल लंगर सेवा किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। यहां पर चल रही महाकाल लंगर सेवा द्वारा गरीब, असहाय व बेघर घर लोगों को प्रतिदिन शाम को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के इस सफर को आज 4 साल का समय पूरा हुआ है। इस लंगर सेवा में सैकड़ों लोग रोजाना भोजन करते हैं, महा लंगर सेवा के आयोजकों का कहना है कि हमारे शहर में कोई गरीब मजदूर पैसे के अभाव में भूखा ना सोए, यही इस सेवा को शुरू करने का उद्देश्य है। यह लंगर सेवा कोरोना काल में महेश बाठला द्वारा 28 मई 2020 को अपने माता-पिता प्रेम सागर बाठला और आरती बाठला की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में शुरू की गई थी। उनके पिताजी प्रेम सागर बाठला का मानना है जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी के अवसर पर गरीब लोगों को भोजन करा देना सबसे बड़ा पुण्य है। इससे खुशी दोगुनी हो जाती है। यह लंगर सेवा 2020 से लगातार रेलवे स्टेशन पर चल रही है। इस लंगर सेवा शहर के दानी लोगों का बड़ा योगदान है। बहुत लोग बच्चों के जन्मदिन तथा मैरिज एनिवर्सरी पर गरीबों को यहां आकर अच्छा खाना खिलाकर मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  धमाकों से दहला गाजियाबाद, सिलिंडर भरे ट्रक में भीषण आग, कई वाहन जले

महाकाल लंगर सेवा के द्वारा लावारिस शवों के दाह संस्कार की सेवा भी की जाती है। जिले के सभी थानों से उपलब्ध सूचना के आधार पर महाकाल लंगर सेवा के प्रमुख समाजसेवी महेश बाठला और सरदार गुरजीत सिंह स्वयं अपने खर्च पर अंतिम संस्कार कराने के कार्य में जुटे हुए हैं। इसमें कोई भी धार्मिक बंदिश इनके आड़े नहीं आई। महेश बाठला अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हिन्दू और मुस्लिम ने जाने कितने लावारिस शवों की अंतिम क्रिया उनके धार्मिक रीति के अनुसार करा चुके हैं।

शहर के सदर बाजार में रेडिमेड गारमेंट का व्यापार करने वाले महेश बाठला महाकाल लंगर में गरीबों के लिए तैयार होने वाले भोजन के कार्य से भी एक ऐसे परिवार का सहयोग ले रहे हैं, जो निर्धन है। इस परिवार की बेटियां भोजन तैयार करती हैं और स्टेशन तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए परिवार को उनका मेहनताना दिया जाता है। जो भी अपनी सेवा देना चाहे वो महेश बाठला से सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, उनके पति इंजी. अशोक अग्रवाल, सरदार गुरजीत सिंह का महाकाल लंगर सेवा में मुख्य योगदान बना रहता है। उनका मानना है आज हमारे शहर में कोई भी गरीब आदमी भूख तो नहीं सोता है। लंगर सेवा के बहुत सहयोगी है जो आर्थिक सहयोग करके लंगर सेवा में चला रहे हैं। मुख्य रूप से अनिल बजाज, श्याम नारंग, सचिन खुराना, नवीन त्यागी, हिमांशु बाठला, बेबी दीदी, रमींदर कौर, भावना, भाग्यवान, अतिका, चावला जी, राजेश गोयल और अरविंद त्यागी शामिल हैं। उन्होंने सभी दान दाताआंे का महाकाल लंगर सेवा के सफर को चार साल तक पहुंचाने के लिए आभार भी जताया।

इसे भी पढ़ें:  संभल सीओ अनुज चौधरी का चंदौसी तबादला, बयान के कारण लगातार चर्चा में रहे

Also Read This

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »