MUMBAI-सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह फायरिंग लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से की गई हो सकती है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है और कई टीम डिप्लाय किए हैं।

मंुबई पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने रविवार सुबह मुंबई में बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने सुबह करीब पांच बजे बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड गोलियां चलाईं, जहां अभिनेता सलमान रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  संसद भवन पहुंचने वाली पहली चेयरपर्सन बनीं मीनाक्षी स्वरूप

पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पिछले साल मार्च में, खान को उनके कार्यालय में धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 2023 में सलमान को एक धमकी भरा लेटर मिला था। लारेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें सरकार की तरफ से ल़् कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे। धमकी के बाद उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। 11 जवान साए की तरह उनके साथ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मौत का नाटक-ब्यूटी पार्लर में मरने वाली दुल्हन सहेली संग जिंदा मिली

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंडजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »