शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या.. स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

गोपालगंज- गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने उचकागांव के प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद यादव सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी सुबह घर से अपने विद्यालय के लिए जा रहे थे । इसी बीच अपराधियों ने झिरवा गांव के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।  बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव निवासी विश्वजीत यादव उचकागांव के प्रखंड प्रमुख हैं। साथ ही वे गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। शिक्षक अरविंद यादव पूर्व में झिरवा पंचायत के मुखिया भी रहे हैं। उनकी पत्नी अभी वर्तमान में झिरवा पंचायत की मुखिया हैं। शिक्षक अरविंद यादव की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपराधियों की गोली के शिकार अरविंद यादव को आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में ही अरविंद यादव को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोकगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »