पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के ताऊ-भतीजी की मौत

मुजफ्फरनगर। भारत और पाकिस्तान की लड़ाई के बीच मुजफ्फरनगर शांत और सुकून में नजर आता है, लेकिन इस जंग में यहां के दो लोग पाकिस्तानी हमले में शहीद हो गये हैं। शनिवार की सुबह पाकिस्तान के द्वारा किये गये हमले में एक युवक और उसकी मासूम भतीजी की मौत हुई है। मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा निवासी परिवार के लोग जम्मू कश्मीर के राजौरी में डेंटिंग पेंटिंग का काम करने गए थे। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में वो घर पर ही चपेट में आ गये और मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार सुबह दोनों के शव यहां पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने अपनी सुरक्षा में कराई दलित की शादी, कराई घुड़चढ़ी, ड्रोन से निगरानी, गांव छावनी में तब्दील

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में जिले के खाईखेड़ा गांव के रहने वाले साहिब और उसकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत हो गई। दोनों चारपाई पर सोए हुए थे, हमला सुबह करीब पांच बजे हुआ। राजौरी से दोनों के शव रविवार को गांव पहुंचेंगे, जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से राजौरी में यह गोलाबारी की गई, जिसमें मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा का परिवार भी चपेट में आ गया। गांव के शाहिद के बेटे साहिब, तौहीद, वाजिद और आसिफ पिछले करीब 15 साल से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं। साहिब अपनी मासूम भतीजी के साथ चारपाई पर सोए थे। सुबह करीब पांच बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और फिर गोलाबारी की गई। इस दौरान घर में सो रहे साहिब और उसकी भतीजी चपेट में आ गए और दोनों की जान चली गई। कामिल ने बताया कि दोनों शवों को लेकर परिवार के सदस्य पुलिस कार्यवाही के बाद दोपहर बाद राजौरी से मुजफ्फरनगर के लिए चल पड़े हैं। रविवार सुबह तक गांव पहुंचेंगे, जिसके बाद यहां गांव में दोनों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेश

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUMBAI-सुबह-सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंगगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »