HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेश

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का 101वां जन्मोत्सव आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया। दादी ने अपना पूरा जीवन भारतीय सनातन संस्कृति अध्यात्म और याेग का संदेश विश्वभर में फैलाने में लगा दिया। उम्र के इस पड़ाव में भी आप 50 हजार ब्रह्माकुमारी बहनों का नेतृत्व करती हैं। मुंबई से आए अंतरराष्ट्रीय गायक हरीश मोयल एंड ग्रुप ने आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति दी।

उत्सव के दौरान अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि दादी के साथ युवावस्था से ही अंग-संग रहने का सौभाग्य मिला। राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि दादीजी ने भारत सहित विश्व के कई देशों में राजयोग का संदेश दिया है। आपका जीवन प्रेरक, आदर्श और मूल्यवान रहा। अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि दीदीजी के जीवन में हम सभी ने बहुत कुछ सीखा है। अध्यात्म की गहराइयों को जाना है।

इसे भी पढ़ें:  नफीस कालिया गिरोह के सदस्य नईम धोबी की जेल में मौत

अनुशासन की मिसाल रहा जीवन-

अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि दादीजी का पूरा जीवन नियम, मर्यादाओं, अनुशासन और योग की मिसाल रहा। आपकी प्रेरणा और कुशल मार्गदर्शन में संस्थान आज इस ऊंचाई पर है। आप पिछले 35 वर्षों से युवा प्रभाव की अध्यक्षा भी हैं। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि दादी हम सभी की प्रेरणा, शक्ति हैं। आपके मार्गदर्शन में यह विश्व विद्यालय ऐसे ही जन कल्याण की सेवाओं में आगे बढ़ता रहे।

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

दादी के जीवन पर पेश की नाटिका-

दादी कॉटेज से दादीजी को बग्गी में बिठाकर बैंड-बाजे के साथ डायमंड हॉल ले गए। जहां सभी का तिलक, पुष्पगुच्छ, माला, चुन्नी, हार, मुकुट से स्वागत किया गया। आन्ध्र प्रदेश से आए प्रेसिडेंट्स अवार्ड विनर एंड ग्रेड आर्टिस्ट कुमारी लिक्षिताश्री एंड ग्रुप, श्री एंड ग्रुप ने स्वागत नृत्य पेश किया। गुजरात गांधी नगर से आए 101 बीके भाई-बहनों द्वारा दादी जी को टोली प्रदान की गई।

ओडिशा संबलपुर के नाट्य कला क्षेत्र के कलाकारों ने समां बांध दिया। रेडियो मधुबन की टीम ने दादी रतनमोहिनी के जीवन पर आधारित नाटिका शक्तिवंदन की प्रस्तुति दी। जालोर से आई कुमारी हंसी विश्वकर्मा ने गीत की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. बीके सविता दीदी व मीडिया विंग की मुख्यालय संयोजिका बीके चंदा दीदी ने किया। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके संतोष दीदी, राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी व राजयोगिनी बीके शशी दीदी ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रताप मिड्‌ढा, मीडिया विंग के उपाध्यक्ष बीके आत्म प्रकाश भाई, वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश भाई, आवास-निवास के प्रभारी बीके देव भाई सहित देशभर से आए दस हजार लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न पुरस्कार, जयंत बोले-जय जवान, जय किसान

Also Read This

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »

देवबंद में मच्छरों, पानी और खराब फ्रीज की समस्या पर पालिका का एक्शन, सभासद ने बताई तैयारी

देवबंद। गर्मी का असर तेज होने के साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या, बिजली कटौती के दौरान पानी की दिक्कत और कई स्थानों पर खराब पड़े सार्वजनिक ठंडे पानी के फ्रीज जैसे मुद्दे आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर देवबंद नगर पालिका की ओर से राहत के इंतजाम शुरू कराने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका के सभासद डॉ. वाजिद मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। उनके अनुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि गर्मी और

Read More »

देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिल

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन के कब्जे को लेकर बीते दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बुधवार, 13 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शेर सिंह उर्फ शेरू और अक्षय शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गांव में एक विवादित आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद ने 9 मई 2026 को हिंसक रूप ले लिया, जब कथित तौर पर

Read More »

देवबंद की नंदनी कुशवाह ने 98.8% अंक पाए, जिले में पहला स्थान

देवबंद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही देवबंद के द दून वैली स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रा नंदनी कुशवाह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिणाम सामने आने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बधाइयों का दौर चलता रहा। विद्यालय के मुताबिक, इस बार कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। नंदनी कुशवाह के बाद अभिनव पुंडीर ने 97.2 प्रतिशत, खुशी ने 95.8 प्रतिशत, अंशिका माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत और उत्कर्ष बंसल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। 21 विद्यार्थियों ने

Read More »

खतौली: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अवैध क्लीनिक सील

खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया अभियान के दौरान खतौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया। ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब की जांच की। जांच के दौरान संबंधित संचालकों से वैध पंजीकरण एवं शैक्षिक योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमों

Read More »

खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव जावन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग पुत्र नीरज कुमार किसी बात को लेकर हुए विवाद में घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अनुराग को उपचार

Read More »