सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरला

नयी दिल्ली- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा किये जाने के साथ ही उन्हें पुन: पीठासीन अधिकारी चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है। श्री बिरला ने बुधवार को अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने पहले सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सभी राजनीतिक दलों के नेता और सभी सदस्यों का उन्हें पुन: सदन का पीठासीन अधिकारी के रूप में दायित्व निर्वहन का अवसर प्रदान किये जाने पर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके प्रति उन्होंने जो विश्वास जताया है, उसके लिये वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने अठारहवीं लोकसभा के चुनाव के दौरान विपरीत भौगोलिक स्थितियों और प्रतिकूल मौसम के दौरान मतदान करने के लिये 64 करोड़ जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिये निर्वाचन आयोग को भी धन्यवाद दिया। श्री बिरला ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी है, ऐसे में सरकार से जनता की अपेक्षायें, आशायें, आकाक्षायें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “ आइयें हम प्रभावी तरीके से जनता के कार्य करने का पूरा प्रयास करें।” श्री बिरला ने कहा कि सदन में चर्चा और संवाद हों, ऐसे प्रयास निरंतर करते रहना है। उन्होंने कहा कि अठारहवीं लोकसभा में 281 सदस्य पहली बार चुने गये हैं। उन्हें सदन के नियमों और परिपाटियों का अध्ययन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि संसद के नये भवन में ऐतिहासिक कानून पारित किये गये हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे हुये हैं। यह ऐसा संविधान है, जो हमारा मार्गदर्शन करने के साथ ही लोक कल्याण, वंचितों का कल्याण करने का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री मोदी के मार्गदर्शन में संविधान दिवस मनाने की परम्परा शुरू हुई है। श्री बिरला ने सदन का पुन: पीठासीन अधिकारी चुने जाने पर उनकी कोशिश रहेगी कि वह सभी को अपनी बात कहने का पर्याप्त अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत है। पक्ष और विपक्ष से मिलकर सदन चलता है। उनकी कोशिश है कि सबकी सहमति से सदन संचालित करूं। एक दल के सदस्य को भी अपनी बात कहने का अवसर मिले, ऐसी उनकी कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा, “ मैं कोशिश करूंगा कि सभी को उनके विचार, भावना व्यक्त करने का मौका मिले। ”

इसे भी पढ़ें:  पदक विजेता पावर लिफ्टर की पांच गोली मारकर हत्या

Also Read This

देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इसे भी पढ़ें:  जय श्रीराम का जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, फायरिंग, पथरावतहरीर

Read More »

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »