भीषण सड़क हादसा: वैन को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, नौ की मौत

पुणे-महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हआ। हादसा पुणे के नारायणगांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, यहां एक तेज रफ्तार टेंपो ने मिनी वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों के मौत की खबर है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पुणे के नारायणगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई, जब एक टेंपो ने पीछे से एक मिनी वैन को टक्कर मार दी, जो आगे वहां खड़ी एक बस से टकरा गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। मिनी वैन नारायणगांव की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो ने वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे सड़क के किनारे खड़ी बस से जा टकराई। हादसे में अब तक नौ लोगों के मौत की खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

इसे भी पढ़ें:  रूड़की रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  राइस मिल का ड्रायर फटा, पांच मजदूरों की दम घुटने से मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »