पांच रूपये के गुटके में हर दाने में कैसर कैसे, फंसे तीन अभिनेता, 19 को सुनवाई

जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित होने जा रहे आईफा अवॉर्ड्स 2025 से पहले बॉलीवुड के तीन दिग्गज सितारें शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को एक गंभीर कानूनी मामले में नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग क्रम-2 द्वारा जारी किया गया है। इनके अलावा, गुटखा निर्माता कंपनी जेबी इंडस्ट्रीज को भी सम्मन भेजा गया है। आयोग ने सभी को 19 मार्च 2025 को पेश होने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्टेशनरी रूम में कुत्ता बंद होने पर अखिलेश ने ली चुटकी

क्या है पूरा मामला?

जयपुर निवासी उपभोक्ता योगेंद्र सिंह बड़ियाल ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एक गुटखा के विज्ञापन में भ्रामक दावा किया जा रहा है कि इसमें केसर है, जबकि यह उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इस गुटखा ब्रांड का प्रचार कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को इसे खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भ्रामक विज्ञापन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का उल्लंघन करता है और आम जनता को गुमराह करता है।

इसे भी पढ़ें:  रूड़की रोड पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पदक विजेता पावर लिफ्टर की पांच गोली मारकर हत्यागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »