ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

मुजफ्फरनगर। शहर में ट्रेवल्स एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ अच्छे कारोबार और मुनाफे का लालच देकर 17 लाख रुपये हड़प लिये गये। कारोबार के नाम पर पैसा लगाने के बाद ना तो पीड़ित को मुनाफा दिया गया और न ही उसका मूल धन ही वापस लौटाया। मांगने पर उसको धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसको अनसुना कर दिया। परेशान पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, एसएसपी के आदेश पर पिता और दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अम्बा विहार निवासी मौहम्मद फरमान त्यागी पुत्र इनाम प्रकाश चौक पर अपनी अल मन्नान ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। फरमान ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि उसके बहनाई आलम त्यागी ने कारोबार के सिलसिले में सितम्बर 2023 में उसकी जान पहचान नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला सुभाषनगर नसीरपुर रोड निवासी फैजान उर्फ भूरा पुत्र जमशेद के साथ कराई थी। इसके बाद फैजान ने अच्छे कारोबार में पैसा लगाने की बात कहकर उसको मुनाफा देने में साझीदार बनाने का प्रस्ताव दिया। फैजान ने अपने भाई अहसान और पिता जमशेद पुत्र घसीटा निवासी सुभाषनगर तथा बहनोई तालिब पुत्र बाबू निवासी सफीपुर पट्टी बुढ़ाना के साथ मिलकर उसको भरोसा दिलाया कि कुछ पैसा उसके साथ स्क्रैप के कारोबार में लगा दिया जाये तो दोनों को अच्छा मुनाफा होगा और मुनाफे का पैसा आधा-आधा बांट लिया करेंगे। फरमान ने बताया कि इनके भरोसे पर उसने 12.50 लाख रुपये स्क्रैप के कारोबार में साझा करने के लिए फैजान को दे दिये। ये रकम सितंबर से अक्टूबर 2023 के बीच अलग अलग दी गई। फरमान का कहना है कि इसमें उसने 9.16 लाख रुपये बैंक से लोन लेकर दिए थे। इस लेन देन के उसके पास सीसीटीवी फुटेज और बैंक स्टेटमेंट आदि साक्ष्य भी हैं। रुपये लेने के बाद आरोपी फैजान मुनाफा होने की जानकारी फरमान को हर महीने देता रहा, लेकिन मुनाफे की रकम अदा करने में आनाकानी करते हुए वादा करता चला गया। फरमान ने एसएसपी को बताया कि जब मुनाफे की रकम 4.50 लाख रुपये हो गई तो उसने फैजान पर मुनाफा देने के लिए दबाव बनाया। फैजान ने उसको बताया कि 31 दिसम्बर 2023 को उसकी बहन की शादी है। शादी के बाद वो जनवरी में बैठकर हिसाब कर लेंगे और जो मुनाफा होगा उसकी रकम अदा कर दी जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

फरमान का आरोप है कि जनवरी में कई बार फैजान को हिसाब के लिए बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आया। छह जनवरी को फैजान के पिता जमशेद, भाई अहसान और बहनोई तालिब ने पैसा दिलाने की जिम्मेदारी ली। अगले दिन फैजान और उक्त तीनों ने एक राय होकर फरमान का पैसा लौटाने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही कानूनी कार्यवाही करने या पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौच करते हुए अभद्रता की गई। फरमान ने आरोप लगाया कि चारों ने मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उसके मूल धन 12.50 और मुनाफे के 4.50 कुल 17 लाख रुपये हड़प लिये। फरमान का आरोप है कि थाना पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन कार्यवाही नहीं की गई। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने फैजान सहित सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 504 और 506 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु, माता-पिता के सम्मान में बहे श्रद्धा के आँसू

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंटफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  लिटिल चैंप टैलेंट शो का आयोजनइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध किया तो

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  लिटिल चैंप टैलेंट शो का आयोजनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19 किलो

Read More »