तहसील स्तरीय (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता-सीनियर वर्ग

खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज, खतौली के क्रिकेट ग्राउंड पर तहसील स्तरीय सीनियर वर्ग (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तहसील खतौली के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य कैरल सैम्विल हर्बट सिंह के द्वारा किया गया,। जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को महत्व देने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  आगामी त्यौहार को लेके आबकारी विभाग अलर्ट

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं की नजर में अपनी छाप छोड़ी। प्रतियोगिता के अंत में प्रिंस, सौरभ, गुफरान, सक्षम वर्मा, आदित्य, हर्षित तोमर, उजेफा, हर्ष, अंकित, सागर, विशेष, ईशुदेव, देवांश, मुकुल, कार्तिक मोघा, सुहान, और निखिल आदि खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस आयोजन के लिए तहसील प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, शुभमपाल, विक्रांत चौधरी, पूजा और संजीव लाल सहित अन्य लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा को लेकर तहसील सभागार में हुई बैठक, विभागीय अधिकारियों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *