एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

खतौली। नगर स्थित जीटी रोड पर एक्सिस बैंक के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यापारी से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित व्यापारी राजकुमार अरोड़ा निवासी पैठ रोड, एक्सिस बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही राजकुमार बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उनसे बाइक हटाने के लिए कहा। राजकुमार जब बाइक को किनारे करने लगे, उसी दौरान चोर ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी चतुराई से अंजाम दी गई कि पहले तो व्यापारी को इसका आभास ही नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!

बाद में जब राजकुमार को रुपये गायब होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचित किया। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें पूरी घटना कैद मिली है। फुटेज में चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  दो की मौत पर जागे अफसर, एसपी ट्रैफिक ने ओवरलोडिंग पर दी चेतावनी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायलगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »