मुज़फ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में भारत-पाक तनाव के कारण हाई अलर्ट जारी है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता सहित सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. स्टेशन, बस अड्डे और व्यस्त बाजारों सहित संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है, और इस दौरान हर संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है यह चेकिंग अभियान उच्चस्तरीय निर्देश के बाद शुरू किया गया है।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया धरना प्रदर्शनजनसंपर्क





