संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफ ने सुनी फरियादियों की शिकायत

खतौली। तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए।

एडीएम वि⁄रा‚ गजेन्द्र कुमार, एसडीएम अपूर्वा यादव, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। एडीएम वि⁄रा द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में नायब तहसीलदार खतौली सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  इंगलिश ग्रामर के कठिन नियमों की सरल विधि को सिखाया
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *