भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा मीठा दूध वितरण का कार्यक्रम दिनांक 3 जून 2025 को गुप्ता शूज रुड़की रोड शहर कोतवाली के सामने संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अतिन संगल (प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी शुभकामना संदेश) और अति विशिष्ट अतिथि संदीप महेश्वरी (प्रकल्प संयोजक नर नारायण सेवा) रेखा गोयल (अध्यक्ष नारायणी शाखा) कनिका अग्रवाल (प्रांतीय प्रकल्प संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बसाओ) जी रहे सभी अतिथियों का शाखा द्वारा पटका पहनाकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में शाखा के 40 परिवार सम्मिलित रहे और सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ सेवा का कार्य किया कार्यक्रम में महिला शक्ति के साथ-साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सेवा का कार्य किया, सेवा के इस कार्य में अतिन संगल जी द्वारा 1100 रुपए की राशि से सहयोग किया गया, कार्यक्रम के समापन के बाद सचिव शरद ऐरन द्वारा समृद्धि परिवार के सभी सदस्यों और अतिथियों को धन्यवाद किया गया।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





