सहारनपुर मंडल में रालोद के साथ के बावजूद भाजपा का सूपड़ा साफ

मुज़फ्फरनगर। सहारनपुर मंडल में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया है। मंडल की तीनो लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। दंगों के बाद भाजपा के लिए महत्वपूर्ण सीट बनी मुज़फ्फरनगर लोकसभा पर इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी, कैराना पर भी सपा प्रत्याशी और सहारनपुर की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इनमें दो सीटों पर राजनीतिक संजीवनी पाने के लिए जद्दोजहद करने वाले दो प्रत्याशियों को जनता ने सांसद बनाकर बड़ी सौगात दी है तो एक सीट पर युवा महिला को सांसद चुनकर युवाओं को राजनीतिक करियर के प्रति प्रेरित किया है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा हॉट सीटे कैराना, मुज़फ्फरनगर ही मानी जा रही थी, रालोद के साथ गठबंधन होने के बाद भी उक्त तीनों सीटों का भाजपा के हाथ से निकल जाना सभी की समझ से परे है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुज़फ्फरनगर की सीट पहले से ही कमजोर नजर आ रही थी। यही कारण था कि इस सीट को मजबूती देने के लिए हाईकमान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही अनेक केन्द्रीय और यूपी सरकारों के मंत्रियों की सभाएं कराई थी। इतना ही नहीं पार्टी के मजबूत नेताओं कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी लगाई गई थी, लेकिन हाईकमान के द्वारा लगाई गई सभी जुगत उस समय फेल हो गई, जब गठबंधन प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान को करारी शिकस्त दी।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा टिकैत से मांगा था सहयोग

चुनाव परिणाम में भाजपा का ऐसा ही हाल कैराना सीट का हुआ। कैराना में भाजपा से प्रदीप कुमार को मैदान में यह सोचकर उतारा गया था, कि वह सपा के प्रत्याशी इकरा हसन को बुरी तरह से हराएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इकरा हसन तथा उसके परिवार की मतदाताओं में पकड़ काम आई। इकरा हसन ने एक बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की। ऐसा ही मामला सहारनपुर में देखने को मिला। सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल के सामने कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में थे, जबकि बसपा से माजिद अली थे। कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने भाजपा को करारी शिकस्त देकर अपना परचंम लहराया। इस तरह से मंडल सहारनपुर में तीनों लोकसभा सीटों पर रालोद के साथ गठबंधन होने के बावजूद भी भाजपा जीत दर्ज नहीं करा पाई है। मंडल में भाजपा 2019 में कैराना और मुज़फ्फरनगर सीटें जीती थी, लेकिन सहारनपुर की सीट बसपा ने जीत ली थी। इस तरह से मंडल में भाजपा अपनी दोनों सीटें गंवा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल भरवाकर निकले कार सवार युवकों पर हमला, वीडियो वायरल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ज़िले में साइबर सेल का हुआ लोकार्पणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भाकियू के जिलाध्यक्ष बीमार, नरेश टिकैत ने बनाई नई कमेटीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  3 करोड़ की नकली NCERT किताबे जब्तलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »