खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूल में लिए नमूने

खतौली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खतौली का निरीक्षण कर छात्राओं को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए। यह अभियान अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में चलाया गया। 

जनपद के तहसील खतौली में गांव तिगाई में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के किचन का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यालय से नियमानुसार कुल छह नमूने खाद्य पदार्थ (तैयार दाल, आलू चावल व शिमला मिर्च, बैंगन) के संग्रहित किए। इस निरीक्षण के दौरान, IEC कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के साथ ही किचन में कार्यरत कर्मियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्हें बताया गया कि सभी खाद्य पदार्थ पर एक्सपायरी डेट अवश्य देख लें और खाने में सिर्फ ताजा सामग्री का ही प्रयोग करें। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और छात्राओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करना था।

इसे भी पढ़ें:  पहले प्रयास में सीए फाइनल पास कर इशिका जैन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »