भारत को महाशक्ति बनाने के लिए मोदी का पीएम बनना जरूरीः कपिल देव

उन्नाव। लोकसभा युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं को अपनी मुख्य भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए केन्द्र सरकार ने अनेक कार्य किये हैं। युवाओं में इस सरकार के कार्यकाल को लेकर भी उत्साह है। युवाओं को ही देश को विकसित बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी है, जिसमें मताधिकार का सही प्रयोग भी करना है।

इसे भी पढ़ें:  बरसात से जलभराव और फसल बर्बादी पर भड़के किसान, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी

 

उन्नाव लोकसभा की पुरवा विधानसभा में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुजफ्फरनगर जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र व प्रदेश की सरकार में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके विभाग, कौशल विकास के द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिए जा रहे है। जनसभा से आह्वान करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री साक्षी महाराज जी को भारी मतों से विजयी बनाने एवं भारत को दुनिया को महाशक्ति बनाने के लिए शेष 5 दिन भरपूर परिश्रम करें।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेवल्स एजेंसी मालिक से 17 लाख रुपये हड़पे

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  धरातल पर उतरी औद्योगिक विकास की तस्वीरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »