जैन एजुकेशन एसोसिएशन की बैठक हंगामे के चलते स्थगित, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

खतौली। कुन्द कुन्द जैन एजुकेशन एसोसिएशन, खतौली की बैठक रविवार को जैन इंटर कॉलेज में आरंभ हुई, लेकिन पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के मुद्दे पर भारी हंगामा होने के कारण इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा। विपक्ष ने बैठक में प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था में भ्रष्टाचार, सदस्यता में अनियमितता और मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा हो रहा है।

विपक्ष का कहना है कि संस्था द्वारा पूर्व में सदस्यता शुल्क 15000/- और 7500/- से बढ़ाकर क्रमश: 101000/- और 51000/- कर दिया गया था, जिससे असंतोष फैला। विरोधियों का आरोप है कि इसी बीच पुराने शुल्क पर 265 नए सदस्य बनाए गए, जिससे संस्था को लगभग 1.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस गड़बड़ी की शिकायत 135 सदस्यों द्वारा रजिस्ट्रार से की गई थी, जिसके बाद संशोधन को निरस्त किया गया। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि संस्था पर कुछ परिवारों ने असंवैधानिक कब्जा जमा लिया है और चुनावों को प्रभावित करने के लिए बड़े पैमाने पर अनियमितताएं कर रहे हैं। इनमें 21 वर्ष से कम आयु के अपात्र लोगों को सदस्य बनाना, मृतकों को जीवित दिखाना, मृतकों के पते बदलकर उनका मत प्रयोग करना, एक ही पते पर कई सदस्य दिखाना और बिना सत्यापन के फर्जी सदस्य जोड़ना शामिल है। बताया गया कि सदस्यता सूची में अभी तक मृत लोगों के नाम हैं और पिछले 35-40 वर्षों में कोई सत्यापन नहीं हुआ। सभा में सुधीर जैन मुखिया, अनुपम जैन आढ़ती, मनोज जैन महलका, राजेश जैन, अमित जैन, प्रवीण जैन पंसारी, नरेंद्र जैन गुल्लू, पंकज जैन मुखिया, सुबोध जैन LIC समेत कई लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि आय-व्यय संबंधी प्रश्न पूछने पर पंजीकृत पत्र भी मंत्री द्वारा लौटा दिया गया। हंगामे और विरोध के चलते बैठक को अधूरा छोड़कर समाप्त घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुकदमे में समझौता करने के बहाने बुलाई पत्नी को बंधक बनाकर पीटा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देशगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव

Read More »