जाटों ने भरी हुंकार, केन्द्र में आरक्षण की दरकार

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा के बैनर तले एक बार फिर से केन्द्रीय सेवाओं में समाज को आरक्षण दिलाये जाने के लिए जाट समाज में एक नई ताजगी नजर आई। रविवार को किसान राजधानी के रूप में मशहूर जनपद के कस्बा सिसौली में एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें राजनेताओं, किसान नेताओं और खाप चैधरियों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सक्रिय जाट समाज के प्रमुख लोगों के साथ दूर दराज से आये जाटों ने अपनी भागीदारी दर्शाकर इस लड़ाई को नई अंगडाई देने का इशारा किया। इसी मंच पर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने राजनीतिक ताकत में पिछड़ने के कारण समाज को आईना दिखाकर किसी के साथ मिल जाने का रास्ता दिखाया तो वहीं समाज से बालिका शिक्षा के लिए बड़े निर्णय लेने का आह्नान किया। वहीं दूसरे वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए खाप चैधरियों से अपने घर से दहेज प्रथा, नशाखोरी और मृत्यु भोज जैसे प्रबंधों पर पाबंदी की शुरूआत करने पर जोर दिया।

सिसौली में आयोजित जाट महासभा की महा पंचायत में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने कई माह की मेहनत कर समाज को अपने अधिकारों और युवाओं को नई दिशा देने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में जाट आरक्षण और सामाजिक मुद्दों को लेकर मंथन हो रहा है, लेकिन मैं आज उस मुद्दे को इस मंच के माध्यम से समाज के सामने रखना चाहता हूं, जिसको मैंने काफी समय से महसूस किया है। सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है और इसमें खासकर लड़कियों की शिक्षा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में बालिका विश्वविद्यालय की स्थापना की आवश्यकता महसूस हो रही है। पहले सोनीपत, हरियाणा में यहां की बालिकाएं अपनी शिक्षा के लिए जाती थी, वहां पर विश्वविद्यालय बन जाने के कारण अब यहां की बालिकाओं को शिक्षा के लिए राजस्थान जाना पड़ रहा है। मैंने पहले काफी प्रयास किये कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बालिका विश्वविद्यालय बन जाये। इसमें सफलता नहीं मिल पाई। आज यहां पर कोई भी एक ऐसी शिक्षण संस्था नहीं है, जहां पर 15-20 बीघा का सीमांत किसान अपनी बच्चियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का काम कर सके, जहां पर मुनाफाखोरी न हो। पहले बात आई थी कि हमारे ही पडौस में काफी जमीन है। समाज को बालिका के विश्वविद्यालय के लिए सोचना होगा और अपनी जमीन देने के लिए तैयार होना पड़ेगा। पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक उत्थान है, शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है और समाज के युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे आये हैं, खेती के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी समाज का युवा बढ़ रहा है। शिक्षा ही सामाजिक स्तर पर सबसे बड़ा मुद्दा है। संजीव बालियान ने मंच पर राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन को भी मुखरता के साथ उठाते हुए उन्होंने कहा कि जाट समाज मूल रूप से किसान था, लेकिन शिक्षा, खेती और व्यापार में आगे बढ़ने के साथ ही जाट समाज राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ रहा है। पहले के मुकाबले जो वजूद राजनीति में जाट समाज ने बनाया था, उसमें कहीं न कहीं कमी आई है। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई एक समाज कोई प्रमुख राजनीतिक परिणाम नहीं दे सकता है। राजनीतिक ताकत पाने के लिए उन्होंने समन्वय का फार्मूला सुझाते हुए कहा कि या तो किसी के साथ मिल जाओ या किसी को अपने साथ मिला लो, यहां सबका सहयोग करके ही चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि चैधरी चरण सिंह जो हमारे सबसे बड़े नेता रहे हैं, उनका प्रभाव क्षेत्र भी सम्पूर्ण उत्तर भारत था और उत्तर प्रदेश में हमारा समाज तो केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही है, इसके बावजूद भी उनका सम्मान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम नहीं था। इसका कारण यही था कि वो केवल जाट समाज के नहीं बल्कि किसान बिरादरी के नेता थे। उन्होंने भाकियू संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत के प्रभाव का भी याद करते हुए कहा कि वो देशव्यापी नेता थे। वो प्रभावशाली किसान नेता थे, वो एक क्षेत्र के नेता कभी नहीं रहे। उनका प्रभाव और उनकी आवाज की गूंज वहां तक थी, जहां तक हमारा समाज कभी नहीं रहा।

इसे भी पढ़ें:  व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

महापंचायत में अन्य वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि नशाखोरी, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज के खिलाफ आवाज उठाई गई। इसके लिए खाप चैधरियों को एक समन्वय के साथ समाज को मार्गदर्शन देने के लिए कहा गया है। समाज में युवाओं को सुधारने के लिए बुजुर्गों से हुक्का परम्परा को लाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सामाजिक सुधार के लिए संयुक्त परिवार की परम्परा को जीवित करने की बात भी कई वक्ताओं ने रखते हुए परिवार में युवाओं से बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया गया। एक वक्ता ने कहा कि सामाजिक सुधार और कुरीतियों पर पाबंदी समाज में तभी लागू हो सकती हैं, जबकि समाज के चैधरी और खाप के मुखिया अपने घरों से ही इसकी शुरूआत करें, समाज पर प्रभाव के लिए यही जरूरी है। महापंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप के मुखिया चै. नरेश टिकैत ने की तथा संचालन जयवीर सिंह द्वारा किया गया। यहां मुख्य रूप से किसान नेता चै. यु(वीर सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह सम्भालका, कुलदीप अहलावत हरियाणा, बिजेन्द्र तोमर, संजीव आर्य, बिट्टू सिखेडा, ब्रजवीर सिंह, जगराम सिंह चैधरी अलीगढ़, चै. सौदान सिंह थाम्बा चैधरी, प्रमोद प्रधान हडोली, दीपक राठी, उत्तम राठी इटावा, मेहर सिंह, सतीश सरपंच हरियाणा, सुधीर सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जैन एजुकेशन एसोसिएशन की बैठक हंगामे के चलते स्थगित, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Also Read This

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »

न्यायपालिका में ‘भ्रष्टाचार’ पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध 

नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की उस पाठ्यपुस्तक के पुनर्मुद्रण और डिजिटल प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का संदर्भ दिया गया था। न्यायालय ने प्रचलन में मौजूद किताबों की प्रतियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया और इस संबंध में दो सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि यह एनसीईआरटी के निदेशक और उन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जहां यह किताब पहुंची है। उन्हें अपने परिसर में मौजूद किताब की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त कर

Read More »

देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन सबसे बड़ा अपराध : राहुल

दिल्ली-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी के शासन में शांतिपूर्ण विरोध करना सबसे बड़ा अपराध बना गया है। श्री गांधी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जाता है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यदि कोई नागरिक संवैधानिक तरीके से सत्ता के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो उसके हिस्से में लाठीचार्ज, मुकदमे और जेल ही आते हैं। उन्होंने विभिन्न आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितरोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »