मंसूरपुर शुगर मिल के अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद शुगर मिल को 1मई को बंद करने का निर्णय लिया है। गन्ना प्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अरुण बालियान तथा अन्य किसान प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद शुगर मिल को 1 मई कों बंद करने का निर्णय लिया है। आखिरी नोटिस चश्मा कर दिया गया है। किसानों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मिल में गन्ने की आवक़ बहुत कम हो गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे 1 मई तक अपना समस्त गन्ना मिल में डाल दें।
मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा
मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ





