खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

खतौली। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील खतौली सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम उमेश मिश्रा एवं एस एस पी संजय कुमार वर्मा ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

समाधान दिवस में डीएम एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही करें। महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता के साथ लेकर निष्पक्ष जांच कर तत्काल निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता को साइबर अपराध व साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अनजाने लिंक पर क्लिक न करें, किसी को अपने बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें और ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें।सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, सीओ रामआशीष यादव, राजस्व, पुलिस व प्रशासनिक विभागों के अन्य अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता को शीघ्र व प्रभावी समाधान प्रदान करना रहा, ताकि लोगों का विश्वास शासन-प्रशासन पर और सशक्त हो।

इसे भी पढ़ें:  श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »