मुज़फ्फरनगर। नेशनल चैंपियनशिप खेलो इंडिया फेडरेशन द्वारा 18 से 20 मई तक मथुरा में फुटबॉल ,प्रतियोगिता आयोजित की गई। वनस्थली इंटरनेशनल स्कूल पुरबालियान के छात्र तेजस बालियान ने अंडर( 17) में तथा देव बालियान ने अंडर (14) में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विद्यालय की फुटबॉल टीम के कोच विकास कादियान को भी फेडरेशन द्वारा शील्ड देकर किया गया। विद्यालय पहुंचने पर आज डायरेक्टर विपिन राणा, प्रबंधक संजीव बालियान, सुधीर बालियान ,प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने भी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर
खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें: नगरपालिका प्रशासन ने नाले से निकलवाए अवैध रूप से दबाए गए





