धनतेरस पर बिका 35 टन सोना, चांदी की बिक्री में 30% उछाल

नई दिल्ली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया, धनतेरस पर 28,000 करोड़ रुपये के 35 टन सोने की बिक्री हुई। हालांकि, बीते धनतेरस से तुलना करें तो मात्रा के लिहाज से सोने की बिक्री में 15-16 फीसदी की गिरावट रही। उस दौरान कुल 42 टन सोना बिका था। मेहता ने बताया, इस बार चांदी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा और बिक्री में बीते धनतेरस के मुकाबले 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया, आभूषणों के अलावा सोने के सिक्कों व बार की भी जबरदस्त मांग रही। सोने की कुल बिक्री में सिक्कों और बार का योगदान 14 टन रहा। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, कामकाजी दिन होने के कारण धनतेरस की सुबह बाजार में कम संख्या में लोग निकले। दोपहर दो-ढाई बजे के बाद सराफा बाजारों में भीड़ दिखने लगी। खरीदारी का रुझान अच्छा रहा। मूल्य के लिहाज से बिक्री में 18-20 फीसदी तेजी रही, जबकि मात्रा के हिसाब से 10 फीसदी कम रही। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने बताया, युवा खरीदारों में दो से आठ ग्राम तक के सोने के सिक्के, चेन, झुमके व कंगन जैसे हल्के वजन वाले आभूषणों का आकर्षण देखने को मिला। रिसाइकिल गहनों की भी मांग बेहतर रही।

इसे भी पढ़ें:  ऋषिकेश के राकेश कुमार ने जीती SOG ग्रैंडमास्टर सीरीज

गाड़ियों की बिक्री के लिहाज से भी धनतेरस वाहन कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा। एसयूवी के साथ लग्जरी कारों की मांग में भी तेजी रही। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ संतोष अय्यर ने कहा, इस धनतेरस कंपनी ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है। किआ इंडिया ने बताया, उसने इस खास अवसर पर करीब 6,000 कारों की डिलीवरी की है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में एक ही दिन में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी की। धनतेरस पर चांदी की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सोने की मात्रा में 15 प्रतिशत की गिरावट आई।” उन्होंने इस बदलाव को सोने की ऊंची कीमतों के बीच रिटर्न की तलाश के रूप में समझाया, क्योंकि चांदी को अधिक व्यावहारिक निवेश माना जाता है। मेहता के अनुसार, इस धनतेरस पर सोने की बिक्री 35 टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 42 टन से कम है। पिछली दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है; मंगलवार को 10 ग्राम मानक सोना 78,430 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 0.6 प्रतिशत अधिक है।

इसे भी पढ़ें:  झारंखड के नये मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: सेना को ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ऋषिकेश के राकेश कुमार ने जीती SOG ग्रैंडमास्टर सीरीजवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  तिरुपति मंदिर के बाद अब मथुरा में भी प्रसाद

Read More »