मुस्लिम महिला बनकर दी ब्राह्मण की पहचान, इंदौर में युवक से फर्जी शादी कर तीन लाख की ठगी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाला विवाह धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के हिंगोनिया खुर्द गांव में एक युवक की शादी एक महिला से करवा दी गई, जिसके बारे में बताया गया था कि वह अविवाहित है और ब्राह्मण समाज से है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में देवभूमि संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन


लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो उसने बातचीत में ‘या अल्लाह’ और ‘अल्लाह की कसम’ जैसे शब्द कहे, जिससे परिवार को शक हुआ। पूछताछ करने पर सामने आया कि महिला मुस्लिम समुदाय से है और पहले से एक पांच वर्षीय बच्चे की मां है।


जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित परिवार को बड़ा झटका लगा, वह महिला करीब ढाई से तीन लाख रुपये की नकदी और गहनों के साथ घर से फरार हो गई। मामले की शिकायत पीड़ित युवक व उसके परिवार ने पुलिस थाने और जिला आयुक्त कार्यालय में परशुराम सेना के पदाधिकारियों के साथ दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की राजनीति में बुधवार सुबह बड़ा हंगामा


जांच में सामने आया कि युवक के भाई की मुलाकात मुकेश मराठा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने 20,000 रुपये लेकर आष्टा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से लड़के की शादी की व्यवस्था की थी। अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपी महिला और उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  KARMUKHERI ANDOLAN-किसानों की खातिर 37 साल से सड़क पर टिकैत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में देवभूमि संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »