प्लाट का सौदा कर दो लोगों से हड़प लिए 10 लाख रुपये, मांगने पर दी गई धमकी

मुजफ्फरनगर। दो लोगों ने गांव में प्लाट खरीदने का सौदा तय करते हुए डीलर को दस लाख रुपये दे दिये, लेकिन जब बैनामा करने का नम्बर आया तो पता चला कि पैसा लेकर सौदा करने वाले डीलर ने वो प्लाट किसी दूसरे व्यक्तियों को बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पैसा वापस मांगा गया तो धमकी दी गई। मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़ित एसएसपी से मिले तब जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है। पीड़ितों ने उनके दस लाख रुपये दिलवाने की गुहार पुलिस अफसरों से लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  भाभी के कानों में सोने के कुंडल देख देवर को आया लालच और कर दी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी शाकिर पुत्र इस्लाम ने एसएसपी से शिकायत की, जिसमें बताया गया कि उसके द्वारा इकबाल पुत्र रफीक निवासी पलड़ी के साथ 13 जून 2022 और 16 जून 2022 को सोनू पुत्र बाबाू निवासी गांव कसेरवा से गांव तावली में तीन प्लाट खरीदने का सौदा किया था। इसमें शाकिर ने 6 लाख रुपये और इकबार ने 4 लाख रुपये सोनू को इन प्लाट की खरीद के लिए बतौर पेशगी भुगतान के रूप में दिये थे। सोनू ने इस सौदे के लिए उनको रसीद भी उपलब्ध कराई थी।

इसे भी पढ़ें:  शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

आरोप लगाया कि उनसे प्लाट का सौदा करने के उपरांत सोनू ने तीनों प्लाट ही दूसरे व्यक्तियों को बेच दिया और उनके ही हक में बैनामा भी करा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर जब सोनू से दिये गये 10 लाख रुपये वापस मांगे तो वो आना-कानी करने लगा। मौजिज लोगों के साथ मीटिंग में सोनू ने वादा किया कि वो आठ माह के भीतर दस लाख रुपये लौटा देगा, लेकिन समय बीतने के बाद भी सोनू ने पैसा नहीं लौटाया। शाकिर ने आरोप लगाया कि जब पैसा वापस मांगा गया तो उसने देने से साफ इंकार करते हुए धमकी भी दी है। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के सिपाही की गाजियाबाद में मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »