14 साल पुराना मामला, 15 मिनट की पेशी, 20 मिनट में जमानत…जानिए कैसा रहा टिकैत का सहारनपुर सफर

मुजफ्फरनगर। 14 साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट को रिकॉल कराने के लिए सहारनपुर की अदालत में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को केवल 15 मिनट ही कोर्ट रूम में बैठना पड़ा और उनको 20 मिनट में जमानत मिल गई।

इस दौरान वो वहीं पर काजू-बादाम और किशमिश का नाश्ता करते नजर आये। यहां उनके लिए किसी ने लस्सी का प्रबंध किया तो कोई गर्मी से निजात के लिए ठंडा लेकर पहुंचा। काजू बादाम के साथ नरेश टिकैत के कई फोटो भी वायरल हुए हैं। इसमें वो अधिक्ताओं और समर्थकों के साथ कोर्ट रूम में बैठे हुए दिख रहे, जिसमें मेज पर उनके सामने काजू बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

कचहरी में भाकियू ने किया भण्डारा, किसानों ने खाई ताहरी

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को भाकियू के सहारनपुर मंडल के युवा अध्यक्ष विकास शर्मा अपनी टीम के साथ सहारनपुर कचहरी पहुंचे थे। उन्होंने कचहरी परिसर में ही भट्टी जलाकर वहां पर किसानों के लिए भोजन बनवाने का काम शुरू कर दिया था। यहां पर कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन के रूप में ताहरी बनाई गई और कचहरी परिसर में ही भाकियू का भण्डारा चला।

इस दौरान विकास शर्मा, राष्टीय सचिव विनय चौधरी, अशोक चौधरी, प्रदीप ठाकुर, बृजपाल संजय कुमार राणा, मुकेश राणा आदि किसानों के लिए खाना बनाने में जुटे रहे। यहां ताहरी बनाई गई और कोर्ट परिसर में ही यूनियन नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने ताहरी खाकर अपनी भूख मिटाने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ प्रमुख पदाधिकारी भी पहुंचे, यातायात रहा जाम

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कोर्ट में भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत की पेशी के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक भी किसानों के काफिले के साथ सहारनपुर पहुंचे थे। वो पूरे समय कोर्ट परिसर में ही मौजूद रहे। इसके साथ ही भाकियू के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सहानपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के किसान भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, नीरज पहलवान, ओमपाल सिंह मलिक, कमल मित्तल, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य, प्रताप प्रधान, अमीर सिंह, राहुल अहलावत, देव अहलावत, संजीव पंवार, विकास चौधरी, जोगिन्द्र पहलवान, संजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, मान सिंह मलिक, बिजेन्द्र बालियान, सतेन्द्र चौहान सहित हजारों किसान शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में बिजली संकट पर आक्रोश, बिजली घर का घेराव

Also Read This

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »