राजस्थान प्रसाद चढ़ाने जा रहे मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं की बस का हाईवे पर हादसा

बागपत। मेरठ बागपत हाईवे पर हुई भीषण दुर्घटना में श्रद्धालुओं से भरी बस बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। सभी घायल मुजफ्फरनगर से राजस्थान प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। बागपत में मेरठ बागपत हाईवे पर आवागमन बंद होने के कारण पिलाना मोड़ पर लगाये गए हाइट गेज से श्रद्धालुओं की मिनी टूरिस्ट बस टकरा गई। टूरिस्ट बस में सवार चार बच्चों समेत 17 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से चार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायत

मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी से 17 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को मिनी टूरिस्ट बस में सवार होकर राजस्थान के बागड़ में स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढाने जा रहा था। उधर मेरठ बागपत हाईवे पर रूट डायवर्जन होने के कारण पिलाना मोड़ पर हाइट गेज भी लगाए गए हैं। बताया कि श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस जैसे ही पिलाना मोड़ पर पहुंची तो चालक को हाइट गेज नहीं दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की बस हाइट गेज से टकरा गई। हादसे में टूरिस्ट बस चालक नफीस, श्रद्धालु अमित, सुनीता, अजय, रामवती, ज्योति, पृथ्वी, भरत, अर्णव, राजेन्द्र प्रसाद, सोनिका, प्रेमवती, सुनील, मंगलसेन, गुनगुन समेत 17 घायल हो गए। चार घायलों की हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ बागपत हाईवे पर हाइट गेज लगाने के बाद खाली छोड़ दिया गया, जिस कारण रविवार को श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइट गेज से टकरा गई। यहां कोई पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कृषि मण्डी समिति ने दबाये पालिका के दो करोड़गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »