MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाला यह बदमाश शातिर वाहन चोर निकला और पुलिस की गोली लगने से लंकड़ा हो गया। उसके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध असलाह बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरी रोकने के लिए बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में नई मंडी पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में गत रात में भोपा रोड पर चांदपुर पुलिया के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर वाहन चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सीओ नई मण्डी रूपाली राय ने बताया कि थाना नई मण्डी की पुलिस टीम बीती रात भोपा रोड पर चांदपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जट मुझेड़ा की तरफ से आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद, जट मुझेड़ा की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो धंधेड़ा जाने वाले रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, कच्चे रास्ते के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए बदमाश भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी सूक्ष्म फायरिंग की, जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन, पुत्र रामानंद, निवासी रामपुरी, थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  स्पाइडर-मैन बना अश्लीलता का खलनायक: देवबंद में महिलाओं से अमर्यादित हरकतें

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »