पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह हुए हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। बताया गया कि युवक-युवती हरिद्वार घूमने गये थे और वहां से वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा नजर आया। मृतक युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल युवक को रैफर कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  राजू अहलावत फिर बिफरे, थाना घेरा, खतौली में लगा लम्बा जाम

तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पुल पर खड़ी कार में सीधी टक्कर लग जाने के कारण बाइक सवार चालक युवक घायल हो गया और उसके साथ सवार युवती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही कर शव को कब्जे में ले लिया था। थाना प्रभारी ने मानवेन्द्र भाटी बताया कि शनिवार को सुबह करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के लालू खेड़ी चौराहा के पास बने ओवर ब्रिज पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी19 वी 2787 सड़क किनारे खड़ी थी, जिसमें मोटरसाइकिल स्पलेंडर पंजीकरण संख्या यूपी12 बीजेड 7822 के चालक युवक ने पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार युवक 22 वर्षीय ठाकुर विशाल पुत्र पदम सिंह निवासी नसीरपुर थाना तितावी और उसके साथ बाइक पर सवार 30 वर्षीय युवती साधना पुत्री नानक चंद निवासी ग्राम मछरोली थाना गंगोह सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीत

सूचना मिलने पर एसआई मौहम्मद कामिल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक व युवती को सीएचसी बघरा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने साधना को मृत घोषित कर दिया और हादसे के सम्बंध में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे और घायल युवक को निजी अस्पताल ले गये। थाना प्रभारी ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार का चालक रविंद्र कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव मालेडी जनपद शामली है। परिजनों ने हादसे के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर कार्यवाही की जायेगी। युवती के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।  

इसे भी पढ़ें:  जल्द बदलेगी कम्पनी गार्डन की तस्वीरः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »