राजू अहलावत फिर बिफरे, थाना घेरा, खतौली में लगा लम्बा जाम

मुजफ्फरनगर। यूपी में भाजपा की सरकार है, ऐसे में भाजपा नेताओं को ही पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला खतौली में सामने आया है। यहां पर मारपीट करते हुए एक युवक को घायल कर दिया गया, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाये आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसी को लेकर पीड़ित युवक को न्याय दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत अपनी ही सरकार के दौर में सड़क पर उतर आये। उन्होंने खतौली थाने का घेराव किया और लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया।

भाजपा नेता राजू अहलावत ने बताया कि एक ग्रामीण युवक पर लाठी डंडों से हमला करते हुए कुछ लोगों ने उसको बुरी तरह से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसके हाथ की भी हड्डी टूटी हुई है। ऐसे में खतौली पुलिस को शिकायत की गई, पुलिस ने आरोपियों से साज खाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित ठगा रह गया। पुलिस ऐसे गंभीर मामलों में भी कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित को लेकर वो थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। उनके साथ आये ग्रामीणों ने थाने के बाहर ही खतौली जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर मार्ग को भी बाधित कर दिया, जिस कारण वहां पर यातायात रूक जाने से लोगों को घंटों तक मुसीबत का सामना करना पड़ा। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। 

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देव
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *