बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दस पुलिसकर्मियों सहित 16 लोग घायल

शाजापुर- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। शाजापुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार तड़के एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुनेरा पुलिस थाना प्रभारी भरत सिंह किरार के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पलट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बस ने कार को टक्कर मारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। घटना के समय पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे और भिंड जिले से आंबेडकर नगर (महू) जा रहे थे। वे विशेष ड्यूटी के तहत यात्रा कर रहे थे। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन में होगा समाधान, टला एसडीएम का घेराव

Also Read This

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण से वसूली में जुटी पालिका को नहीं मिल रहा नया पताराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »