KANWAR YATRA–मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़िया

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को मेरठ रोड पर अचानक एक शिव भक्त कांवड़िये को दौरा पड़ गया और वो गश खाकर सड़क पर ही गिर पड़ा। जब यह नजारा वहां अपनी ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट-35 अरविन्द मलिक ने देखा तो उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से पहले तो शिव भक्त कांवड़िये को सड़क से उठाकर लिटाया और वहां उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर तुरंत एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर शिव भक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। इसके सहायता के लिए अन्य कांवड़ियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद मलिक सहित उनकी टीम की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दिखा राष्ट्रवाद का जज्बा

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पशु चिकित्सक के पद पर तैनात अरविंद मलिक कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड पर सेक्टर मजिस्ट्रेट-35 के रूप में तैनात हैं, जो अपनी टीम के साथ लगातार शिव भक्त कांवड़ियो की सेवार्थ दिन-रात जुटे हैं। रविवार को धूप तेज होने के कारण कांवड़ियों को एक परीक्षा से गुजरना पड़ा। मेरठ रोड पर एक शिव भक्त कावड़िये की हालत अचानक बिगड़ गई और वो गश खाकर वहीं सड़क पर गिर गया। कांवड़िये की हालत को बिगड़ता देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात सैक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद मलिक तुरंत उसके पास पहुंचे और अपने सहायकों की मदद से कांवड़िये को सड़क से उठाकर पास ही छाया में लिटाया तथा उसे तुरंत अस्पताल में भिजवाकर उपचार दिलाया। उपचार के बाद कांवड़िया की हालत ठीक बताई गई है। 

इसे भी पढ़ें:  जीआईसी मैदान पर आउट सोर्स सफाई कर्मियों की हुई शिनाख्त परेड

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »