MUZAFFARNAGAR-युवक को चोर समझकर पीटा, मौत के बाद तनाव

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे में रविवार देर रात हुई घटना ने पूरे क्षेत्र का माहौल गर्मा दिया है। मोहल्ला पछाला निवासी 23 वर्षीय मोनू की उस समय मौत हो गई जब लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बेरहमी से पीट डाला। मामले में दो समुदाय जुड़े होने के कारण कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया है। हालात बिगड़ने से पहले ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और भारी फोर्स तैनात कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनू शराब के नशे में बुढ़ाना कस्बा के कर्बला रोड स्थित एक घर में घुस गया था। शोर मचने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उसे पकड़कर चोर समझते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक मोनू गंभीर रूप से घायल हो चुका था। देर रात उसने अपने ही घर पर दम तोड़ दिया। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। दो समुदाय से मामला जुड़ जाने के कारण कस्बे में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने फोर्स तैनात कर दी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। युवक की मौत की इस दर्दनाक घटना के बाद कस्बे में सन्नाटा और खामोशी का माहौल है। प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।

इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, दूसरा साथी गिरफ्तार

परिजनों ने बताया कि मोनू दिल्ली में कार्य करता था और रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण ही वो घर आया था। रात को वह शराब के नशे में कर्बला रोड पर निकल गया था, जहां कुछ लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और लोगों ने मोनू को घेरकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव भी किया और उसे छुड़ाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। देर रात वह घर पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया।

एसपी देहात आदित्य बंसल और थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि युवक की मौत पिटाई से हुई चोटों के कारण हुई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मोनू को पीटते दिख रहे हैं। जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। कहा कि यदि मोनू पर लोगों को शक था तो 112 पर सूचना दी जानी चाहिए थी। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी निर्दाेष को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

Also Read This

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग

Read More »