धर्म-संस्कृति के संरक्षण में अहिल्याबाई का योगदान अतुलनीयः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता देवी आहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी उत्सव के अवसर पर शनिवार को जीवन दर्शन प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक युगद्रष्टा और सच्ची धर्मपरायण महिला रहीं, जिन्होंने बाबा काशीनाथ के मंदिर सहित 10 हजार से ज्यादा मंदिरों का जीर्णो(ार कराकर सनातन संस्कृति और धर्म का पुनःजागरण किया।

कच्ची सड़क स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में शनिवार को भाजपा द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 अभियान के अंतर्गत जीवन दर्शन प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहिल्याबाई होलकर को श्र(ापूर्वक नमन करते हुए उनके धर्म की रक्षा के प्रति किये गये कार्यों को याद किया। इसके उपरांत पार्टी की ओर से उनके जीवन दर्शन का परिचय देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियोंा व अन्य लोगों ने अवलोकन किया।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की उपस्थिति ने धार्मिक आयोजन की महत्ता को बढ़ायाः कपिल देव


गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अहिल्याबाई द्वारा की गई समाज की सेवा, न्यायप्रियता एवं प्रशासनिक दक्षता से परिपूर्ण उनके जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समाज कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और धर्म-संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अतुलनीय है और रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना


पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान नारी और रानी हैं, जिन्होंने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने न केवल मालवा राज्य को सुशासित किया, बल्कि सम्पूर्ण भारत में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और कुओं का निर्माण कर आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना को भी जाग्रत किया। उनकी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की। यहां मुख्य रूप से अभियान के जिला संयोजक डॉ. देशबन्धु तोमर, प्रदर्शनी संयोजक संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, प्रवीण खेडा और अमित शास्त्री के अलावा पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ नेत्री ममता अग्रवाल, रोहताश पाल, सभासद कुसुमलता पाल, रजत धीमान, अर्जुन प्रजापति, हनी पाल, राजेश पाराशर, शरद शर्मा, पवन अरोरा, पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल, विशाल गर्ग, सुनील तायल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »