उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं जहां पर मौजूद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी भारी मतों से गठबंधन प्रत्याशी किशोरी लाल से पीछे चल रही है आंकड़ों की माने तो स्मृति ईरानी अब तक 47961 वोटो से पीछे है।

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया
भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।





