MUZAFFARNAGAR—रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। एक मामले की विवेचना कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक को पीड़ित से रिश्वत की मांग करने की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने जाल फैलाया और उप निरीक्षक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भोपा नहर पटरी से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के इस अभियान और दरोगा की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस अफसरों को नहीं लगी। जबकि एंटी करप्शन की टीम देहात से दरोगा को गिरफ्तार कर शहर के एक थाने में लेकर आ गई थी और घंटों तक यहीं पर दरोगा से पूछताछ की जाती रही। इस मामले में एंटी करप्शन की टीम और जिले के पुलिस अफसरों ने भी मीडिया से दूरी बनाये रखी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमला

सूत्रों के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र में हल्का-2 ग्रामीण इंचार्ज के रूप में कार्यरत उप निरीक्षक सुभाष चंद पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। बताया गया है कि उप निरीक्षक सुभाष चंद एक मामले में विवेचना कर रहे हैं। उसी में पीड़ित से उनके द्वारा कार्यवाही के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत देने का लगातार दबाव बनने से परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन में की। एंटी करप्शन की टीम के अधिकारियों ने दरोगा के खिलाफ आई शिकायत पर गोपनीय अभियान शुरू कर दिया और मंगलवार की सुबह रिश्वत लेते हुए दरोगा को पकड़ने के लिए पूरा जाल फैला दिया था।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती पेपर में जातिगत टिप्पणी सनातनियों का अपमान: हरेन्द्र मलिक

एंटी करप्शन की टीम भोपा थाना क्षेत्र में पहुंची और घने कोहरे के बीच दरोगा को पीड़ित ने रिश्वत देने के लिए भोपा नहर पटरी पर बुलाया। यहां आये दरोगा ने पीड़ित से रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि अपने हाथों में थामी, उसी वक्त एंटी करप्शन टीम में शामिल अधिकारियां ने दरोगा को रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा की गिरफ्तारी की भनक जिले में किसी भी पुलिस अफसर को नहीं लगी। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन के अफसरों ने भोपा थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी और आरोपी दरोगा को गाड़ी में लेकर शहर के थाना सिविल लाइन आ गये। यहां आरोपी से टीम के अफसरों ने घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाये रखी गयी। किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई। भोपा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दरोगा की गिरफ्तारी की जानकारी उनको नहीं मिली। मामले से भी वो अनभिज्ञ हैं। एसपी देहात संजय कुमार का कहना था कि उनको इस प्रकरण की अभी कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा कार्यालय पर नगर विकास के मुद्दे पर हुई बैठक

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »