MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

मुजफ्फरनगर। कूकड़ा में अपनी मां के साथ दूध की डेरी चलाने वाली महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने गांव लौटते समय लिफ्ट देने के बहाने आतंकित कर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली और महिला को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गीत पुत्री आदेश ने खतौली थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वो अपनी मां के साथ ग्राम कूकड़ा नई मंडी में दूध की डेरी का काम करती है। नौ अपै्रल को दोपहर के समय करीब डेढ़ बजे वो दूध की डेरी से 50 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने गांव रामपुर जा रही थी। उसने अपने पिता आदेश को फोन कर बताया था कि वो उसको लेने के लिए खतौली पुल पर मिल जाये। गीत जब अलकनंदा नहर पुल खतौली पहुंची तो उसको वहां पर उसके पिता नहीं मिले। इसके बाद महिला पैदल ही पुल पार चन्दसीना बस स्टैण्ड नहर पुल पर पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आया और उसके पास आकर उसने महिला से खड़े रहने का काम पूछा। बाइक सवार ने महिला गीत को कहा कि वो भी गांव रामपुर की तरफ ही जा रहा है, वो उसको गांव तक लिफ्ट दे देगा। बाइक सवार पर विश्वास करते हुए गीत उसके साथ सवार हो गई। महिला का आरोप है कि जब बाइक सवार गांव रायपुर नंगली के पहले जंगल तक पहुंचा तो अचानक ही बाइक रोककर उसने उससे 50 हजार रुपये जोकि पर्स में रखे थे, छीन लिये और फरार हो गया। बैग और मोबाइल फोन गीत के पास ही छोड़ दिया गया। गीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका क्वार्टरों में अवैध कब्जे तलाशने का काम शुरू

नाबालिग का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर कर रहा बदनाम, स्कूल छोड़ा, परिवार परेशान

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर के एक मौहल्ले के रहने वाले रोबिन ने एसएसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि कि एक अज्ञात आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यासमीन अंसारी के नाम से फेक आईडी बनाकर उस पर उसकी नाबालिग बेटी का फोटो लगा दिया है। इसके सहारे वो आरोपी उसके परिजनों को फेक आईडी से भदे कमेंट और अश्लील फोटो भेजकर उसकी नाबालिग बेटी को बदनाम करने का काम कर रहा है। जिसके कारण बेटी ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। इसी फर्जी आईडी से आरोपी ने रोबिन के रिश्तेदार सलमान अंसारी पुत्र यामीन निवासी ग्राम मुबारिकपुर तिगाई को भी अश्लील फोटो भेजे और विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी इसी फर्जी आईडी के सहारे उसकी पत्नी और बेटी को बदनाम करने की भी धमकी दे रहा है। इसके कारण पूरा परिवार ही मानसिक रूप से परेशान है। इस मामले में एसपी सिटी के आदेश पर खतौली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज माफ नहीं करेगा

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले: गौमांस से कमाई करने वालों को

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »