MUZAFFARNAGAR-मोदी सरकार के खिलाफ मुसलमानों का ब्लैक आउट

मुजफ्फरनगर। वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में मुस्लिमों में आक्रोश कायम है। इस कानून के खिलाफ कानूनी लड़ाई के साथ ही मुस्लिमों के द्वारा लगातार सामाजिक आंदोलन भी किए जा रहे हैं, इसका नजारा बुधवार की देर रात देखने को मिला, जब मुस्लिम बस्तियों में वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिमों के द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ एक सामूहिक शांतिपूर्ण अंादोलन करते हुए अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान की बत्ती गुल कर दी। 15 मिनट तक मुस्लिम इलाकों में पूरी तरह से अंधेरा छाया रहा और लोगों ने अपनी दुकान व घरों के बाहर निकलकर इसके खिलाफ एक मौन रोष प्रकट किया।

केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन कानून 2025 बना दिया गया है, इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है, इसके साथ ही मुस्लिम संगठन और लोग अपने स्तर से भी प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। मोदी सरकार के इस फैसले के विरोध में किए जा रहे सामाजिक आंदोलन की इसी कड़ी में बुधवार को भी मुस्लिम इलाकों में प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुसलमानों ने विरोध जताते हुए नौ बजे से सवा नौ बजे तक लाइट ऑफ कर दीं। मुस्लिम संगठनों के द्वारा इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ बताया।

बताया गया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वो केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये वक्फ कानून के खिलाफ 30 अपै्रल को रात नौ बजे से सवा नौ बजे तक 15 मिनट के लिए अपने घरों और दुकानों की लाइट बंद कर मौन रूप से आक्रोश प्रकट करें। इसके लिए एआईएमआईएम सहित अन्य मुस्लिम संगठनों के लोगों ने समाज के बीच रहकर प्रचार भी किया और इसका पूरा पूरा असर भी दिखाई दिया। बुधवार की रात मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 मिनट के लिए घरों-दुकानों की लाइट बंद रखीं और अपने घरों व दुकानों से बाहर आकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए वक्फ कानून लाने पर मोदी सरकार की निंदा की।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरित

इस दौरान शहर से लेकर गांव देहात तक इस प्रदर्शन का पूरा असर नजर आया। शहर में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों लद्दावाला, खालापार, मल्हुपूरा, सरवट सहित अन्य क्षेत्रों में भी मुस्लिमों ने प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक आउट किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन कानून 2025 का खामोशी से बत्ती गुल कर के विरोध किया गया। कहा कि वक्फ कानून इस्लामी शरीया और व्यवस्था के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और धार्मिक संपत्तियों में सरकार की दखलअंदाजी को बढ़ावा देगा। यह सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का मुद्दा है। सरकार जब तक कानून को वापस नहीं लेती, मुस्लिम समाज के द्वारा इस तरह से सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू टिकैत ने देवल गुरुद्वारा धरना स्थल पर की मासिक समीक्षा पंचायत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मांपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112

Read More »