MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप बीती रात नाइट स्वीपिंग, अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था को परखने के लिए सभासदों और ईओ को साथ लेकर रात्रि भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान उनको पांच स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं मिली, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी जगह अलाव जलवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने शिव चौक और अन्य मुख्य मार्गों पर नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था को परखा। व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता के साथ संवाद किया, यहां सभी लोगों ने सफाई व्यवस्था के लिए पालिका की प्रशंसा की तो चेयरपर्सन ने सभी दुकानों पर डस्टबिन रखकर सहयोग देने की अपील की।

सोमवार की देर रात नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के शिव चौक, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और पालिका के शेल्टर होम पर जाकर औचक निरीक्षण करते हुए बेसहारा लोगों को सर्दी में आश्रय उपलब्ध कराने तथा अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शिव चौक और अन्य मुख्य मार्गों पर पालिका के इतिहास में पहली बार शुरू की गई नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था को भी परखा, यहां रात्रिकालीन ड्यूटी पर लगाये गये सफाई कर्मचारी पूरी टीम के साथ साफ सफाई करते हुए नजर आये। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों और दुकानदारों के साथ ही रात्रि में शहर में घूमते हुए मिले लोगों से भी संवाद करते हुए साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानने का प्रयासा किया।

इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

इस दौरान व्यापारियों के द्वारा शहर के बाजारों में रात्रि में ही शुरू की गई सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की गई। चेयरपर्सन ने इस दौरान दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों पर कूड़ा करकट एकत्र करने के लिए डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करते हुए सभी से सफाई में योगदान देने की अपील भी की। चेयरपर्सन ने बताया कि नाइट स्वीपिंग अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। पहली बार इस व्यवस्था के लागू होने से लोग खुश हैं और सवेरे शहर के मुख्य मार्ग तथा बाजार लोगों को साफ मिल रहे हैं, लेकिन अभी भी दुकानदार पालिका को सहयोग करने के लिए डस्टबिन व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। हमने उनसे अपील की है कि अपनी अपनी दुकानों पर डस्टबिन में ही दिनभर का कूड़ा एकत्र करें और रात्रि में सफाई कर्मियों के साथ आने वाली गाड़ी में उसको खाली करें।

चेयरपर्सन ने बताया कि पालिका के द्वारा शहरी क्षेत्र में 37 प्वाइंट पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई, लेकिन आज उनको 32 स्थानों पर ही अलाव जलते हुए मिले हैं। हमने इसके लिए व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से सभी स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए सख्त निर्देश दिये हैं। पूर्व में मिली गड़बड़ी के कारण अलाव व्यवस्था के प्रभारी को हमने इस कार्य से मुक्त कर दिया है। रैन बसेरे में भी सभी व्यवस्था दुरूस्त पाई गई। कहीं पर अलाव के लिए गीली लकड़ी आने की शिकायत मिलती है तो सीधे हमसे सम्पर्क किया जा सकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति अभावग्रस्त होकर सड़कों पर सर्दी में न सो पाये। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रामपुर डंपर हादसा: नैनीताल से लौट रहे परिवार पर कहर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की हत्या का खुलासा: मां और किरायेदार के बीच थे अवैध संबंध, वीडियो बनाने पर लड़की को दिया था दवा की जगह

Read More »